Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस साल 225 की जा चुकी जान, दिल्ली की सड़कों पर इन 2 घंटों में होती हैं सबसे ज्यादा मौतें

इस साल 225 की जा चुकी जान, दिल्ली की सड़कों पर इन 2 घंटों में होती हैं सबसे ज्यादा मौतें

faridabadnews24By faridabadnews24December 21, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजधानी की सड़कों पर रात 10 से 12 बजे के बीच सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौत की घटनाएं बीते वर्ष हुई। यह खुलासा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एक रिपोर्ट में हुआ है। इसमें बताया गया है कि बीते दो वर्षों से लगातार रात 10 से 12 बजे के बीच सड़क हादसों में ज्यादा मौत हो रही हैं। वर्ष 2021 में जहां इन दो घंटों के दौरान 219 लोग मारे गए। वहीं, वर्ष 2022 में 225 लोगों ने जान गंवाई।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दिल्ली में प्रत्येक वर्ष दिन के मुकाबले रात में ज्यादा जानलेवा सड़क हादसे होते हैं। वर्ष 2022 में दिन में 622 जानलेवा हादसे हुए, वहीं रात में 806 घटनाएं दर्ज की गई। ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा सड़क हादसों में 225 मौत रात 10 से 12 बजे के बीच हुई हैं।

रात 12 से दो बजे के बीच 177 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि रात 8 से 10 बजे के बीच 163 लोग मारे गए। सुबह 10 से 12 बजे के बीच सबसे कम 83 जानलेवा सड़क हादसे हुए हैं। सोमवार के दिन सबसे अधिक घटनाएं ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2021 में मंगलवार को सबसे कम जानलेवा सड़क हादसे (152) हुए। वहीं, 2022 में बुधवार को सबसे कम जानलेवा सड़क हादसे (180) दर्ज किए गए। दिल्ली की सड़कों पर सोमवार को (223) और शनिवार (211) को सबसे ज्यादा सड़क हादसों में लोगों ने जान गंवाई है।

25 से अधिक राहगीर मारे गए
दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, राजधानी में सड़क हादसों में वर्ष 2021 के मुकाबले 2022 में 25 फीसदी ज्यादा मौत हुई है। वर्ष 2021 में जहां सड़क हादसों में 504 लोगों की मौत हुई थी तो वहीं वर्ष 2022 में सड़क हादसों में 629 लोगों ने जान गंवाई है। दुपहिया सवार की मौत में भी वर्ष 2022 में 18 फीसदी का इजाफा हुआ है। वर्ष 2021 में जहां सड़क हादसों में 472 दुपहिया सवार मारे गए तो वहीं वर्ष 2022 में 552 दुपहिया सवार की मौत सड़क हादसों में हुई है।

NEWS SOURCE : livehindustan

225 lives have been lost this year faridabadnews faridabadnews24 most deaths occur in these 2 hours on the roads of Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी, दिल्ली की महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500

July 29, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.