Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हजारों टन फसल बर्बाद, सड़क पर गेहूं डालने को मजबूर किसान वाह रे प्रशासन !

हजारों टन फसल बर्बाद, सड़क पर गेहूं डालने को मजबूर किसान वाह रे प्रशासन !

faridabadnews24By faridabadnews24May 1, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

रोहतक : हरियाणा में साल भर की मेहनत के बाद खून पसीना एक कर उगाया किसान का पीला सोना सड़क पर बिखरा पड़ा हुआ है। रोहतक जिले के मदीना गांव में अनाज मंडी में जगह न होने के चलते किसान सड़क पर अपनी फसल डालने पर मजबूर है। मदीना गांव में अनाज मंडी में जगह नहीं थी, तो किसानों ने करीब ढ़ाई किलोमीटर तक सड़क पर गेहूं की फसल डाली। बेमौसमी बारिश ओलावृष्टि से बची हुई फसल अब सड़कों पर बिखरी पड़ी है, जिससे किसानों का कहना है कि प्रशासन के दावे पूरी तरह से झूठे हैं और उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल पा रही। वहीं जिले में लगभग 8 के करीब अनाजमंडी है।

किसानों के लिए हर साल बेहतर सुविधा का दावा करने वाले रोहतक प्रशासन की एक बार फिर से पोल खुली है। साल भर कड़ी मेहनत करने के बाद किसान सड़क पर अपना पीला सोना यानी गेहूं डालने पर मजबूर हो रहे है। हर साल मंडियों से इस तरह की तस्वीर सामने आती है और रोहतक जिला प्रशासन बार-बार बेहतर सुविधा किसानों को देने का दावा करता है,लेकिन तस्वीर सब कुछ बोलती है।

सड़क पर गेहूं डालने को मजबूर किसान

रोहतक जिले के मदीना गांव के लिंक रोड पर करीबन ढ़ाई किलोमीटर तक किसान अपनी गेहूं की फसल सड़क पर डालने पर मजबूर है। अनाज मंडी में जगह न होने के चलते मजबूरी में किसान सड़कों पर गेहूं डाल रहे है। अब बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के नुकसान से बची थोड़ी बहुत फसल अब किसान सड़कों पर डाल रहे हैं क्योंकि मंडियों में जगह नहीं है। किसानों का कहना है कि वो काफी मजबूर है इस वक्त खेतों में गेहूं की कटाई का समय है। ना ही मजदूर मिल पा रहे हैं और मुश्किल से गेहूं की कटाई करके मंडियों में लेकर जाते हैं तो वहां भी जगह नहीं होती।

पोर्टल में समय होता है बर्बाद

साथ ही किसानों ने ये भी कहा है कि पोर्टल में उलझ कर काफी समय बर्बाद होता है, जबकि इस वक्त किसानों के पास समय नहीं होता। जबकि प्रशासन बार-बार दावा करता है कि किसानों को बेहतर सुविधा दी जाती है लेकिन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है की किस तरह से सड़क पर किसान की साल भर की मेहनत बिखरी पड़ी है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 farmers forced to dump wheat on the road Thousands of tonnes of crop destroyed wow administration!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.