Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कहते समय बिल्कुल ना हिचकिचाएं, 5 बातें जो बच्चे की अच्छी परवरिश के लिए हैं बेहद जरूरी

कहते समय बिल्कुल ना हिचकिचाएं, 5 बातें जो बच्चे की अच्छी परवरिश के लिए हैं बेहद जरूरी

faridabadnews24By faridabadnews24May 1, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Things Kids Need To Hear More Often: माता पिता के लिए बच्चों का पालन पोषण उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। हालांकि बच्चों को अच्छी परवरिश देने की अपनी इस नई जिम्मेदारी को सभी पेरेंट्स पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करते हैं। बावजूद इसके जाने-अनजाने बिजी लाइफस्टाइल या अनुभव की  कमी की वजह से पेरेंट्स कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जो बच्चों का आत्मविश्वास कमजोर बनाकर उसे सफलता के रास्ते से कोसों दूर कर देती हैं। आइए जानते हैं 7 ऐसी बातों के बारे में, जो सभी माता-पिता को बच्चे को अपने करीब लाने और जीवन में सफल बनाने के लिए उनसे कहनी चाहिए।

‘मुझे तुम पर गर्व है’-
अक्सर देखा जाता है किसी क्लास टेस्ट या परीक्षा में मिले अंक को देखकर माता-पिता अपने बच्चे की तुलना कक्षा के दूसरे बच्चों से करने लगते हैं। ऐसा करके आप उसके आत्मविश्वास को चोट पहुंचा रहे होते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि हर बच्चे में एक अलग खूबी होती है। बच्चे की तुलना करने की जगह आप उसे कहें कि-आपको उस पर गर्व है क्योंकि आप जानते हैं कि आपके बच्चे ने इस परीक्षा के लिए अपनी तरफ से पूरी मेहनत की थी। आपके ये शब्द  आपके बच्चे का हौसला बढ़ाकर उसे अगली परीक्षा के लिए और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगे।

‘हम आपसे बहुत प्यार करते हैं’-
अपने बच्चे पर किसी तरह की नकारात्मक टिप्पणी करने की जगह उसकी प्रशंसा करने की कोशिश करें। उससे कहें कि आपका बच्चा जैसा भी है लेकिन आप उसे बेहद प्यार करते हैं और आपको उसका अभिभावक होने पर गर्व महसूस होता है। आपके बच्चे का मनोबल बढ़ाने के लिए ये शब्द किसी जादू से कम काम नहीं करेंगे।

‘मुझे आपके साथ समय बीताना अच्छा लगता है’-
अक्सर देखा जाता है कि पेरेंट्स बिजी होने की वजह से अपने बच्चों को पूरा समय नहीं दे पाते हैं। जिसकी वजह से उनके बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं और बच्चे माता-पिता से भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस नहीं कर पाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आप बिजी होने के बावजूद अपने बच्चे के लिए थोड़ा सा समय निकालना जरूर सुनिश्चित करें। उन्हें बताएं कि उन्हें अपने बच्चे के साथ समय गुजारना कितना अच्छा लगता है। अगर आप उसे प्यार करते हैं, गले लगाते है तो इससे बच्चे के व्यवहार में आपको परिवर्तन दिखेगा।

‘आपकी बात पर अभी चर्चा करते हैं’-
अगर आप किसी काम को करने में बिजी हैं और आपका बच्चा आपके साथ कोई बात करना चाहता है तो उसे सीधा मना करने की जगह उससे कहें कि आप उसकी बात जरूर सुनेंगी बस आपको थोड़ा समय चाहिए ताकि आप भी अपना जरूरी काम जल्दी निपटा सकें।

‘आप क्या सोचते हो’-
घर के छोटे-छोटे फैसले करते समय बच्चे की राय जरूर लें। आपके ऐसा करने से उसमें एक नया आत्मविश्वास पैदा होगा। जिससे वो भविष्य में अपने जीवन से जुड़े फैसले बड़ी आसानी से कर पाएंगे। साथ ही उसे परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास भी होगा।

NEWS SOURCE : livehindustan

5 things which are very important for good upbringing of the child. Do not hesitate at all while saying faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.