जा‍नें पूरा मामला, फर्जी कोरोना रिपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़

हरियाणा  में एक और फर्जी कोरेाना संक्रमण रिपोर्ट का पर्दाफाश हुआ है। हिसार के बाद अब कैथल में भी गिरोह सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट हा गया। आनन फानन में कमेटी गठित कर दी गई। हिसार के बाद हरियाणा में फर्जी कोविड रिपोर्ट बनाने का यह दूसरा मामला है। हिसार के नलवा लैब के खिलाफ इस मामले में अभी भी जांच चल रही है। दरअसल, शहर के सेक्‍टर 19 का निवासी एक व्यक्ति कोरोना की एंटीजन जांच रिपोर्ट मोबाइल में फोटो लेकर सिविल अस्‍पताल पहुंचा। उसने कहा कि उसे एनटीपीसीआर की रिपोर्ट चाहिए। जब स्वास्थ्य कर्मियों ने इस रिपोर्ट की जांच की तो पता चला कि एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट फर्जी है।

जिला अस्‍पताल की महिला कर्मी का मोबाइल नंबर

इसके बाद इसकी सूचना स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों को दी गई। उस युवक से पूछताछ शुरू की गई। युवक सही जानकारी नहीं दे पा रहा था। जांच में पता चला कि जिस नंबर की जांच रिपोर्ट है, वह जिला अस्पताल में एक महिला कर्मी के नाम से दर्ज है। साथ ही इस पर लगाई हुई मुहर भी फर्जी निकली। रिपोर्ट सामने आते ही अधिकारियों के भी होश उड़ गए। आनन फानन में जांच के लिए कमेटी को गठित कर दिया गया। अस्पताल इंचार्ज ने बताया कि इस मामले की शिकायत लैब से मिली थी। जिस पर ब्लड बैंक इंचार्ज डा. राजेंद्र, फिजिशियन डा. राजीव मित्तल की अध्यक्षता में कमेटी बना दी। जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

हिसार में भी सामने आाया था फर्जीवाड़ा

कुंभ मेले में फर्जी कोरोना टेस्ट करने के मामले में हिसार की नलवा लैब और दिल्ली की लालचंदानी लैब का नाम सामने आया था। मैक्स कारपोरेट सर्विसेज ने कुंभ में जांच का टेंडर लिया था। उसी ने आगे दिल्ली की लालचंदानी लैब और नलवा लैब के साथ अनुबंध किया था। अनुबंध के अनुसार मैन पावर और तकनीकी सेवाएं मैक्स कारपोरेट सर्विसेज को उपलब्ध करानी थीं। जैसे ही कुंभ मेले में टेस्टिंग शुरू हुई तो फ़र्ज़ी तरीक़े से टेस्ट किए गए। टेस्ट किए बिना ही रिपोर्ट बना दी गई। जो लोग कुंभ नहीं गए उनके भी सैंपल दिखा दिए गए। बाद में उतराखंड स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक लगी और मामला पुलिस तक पहुंचा। इस मामले में हरिद्वार पुलिस की एक एसआइटी जांच कर रही है।

You might also like