Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ‘इस्लामी दावते’ संगठन से जुड़े हैं दोनों आरोपी, उदयपुर हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा

‘इस्लामी दावते’ संगठन से जुड़े हैं दोनों आरोपी, उदयपुर हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा

faridabadnews24By faridabadnews24June 29, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Udaipur Murder: उदयपुर हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दोनों आरोपियों का ‘इस्लामी दावते’ संगठन से संबंध बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक उदयपुर में दिन दहाड़े गर्दन काटकर कन्हैयालाल की हत्या करने वाले दोनों आरोपी मोहम्मद रियाज़ और गौस मोहम्मद ‘इस्लामी दावते’ नाम के संगठन से जुड़े हुए हैं। दोनों हत्या कर अजमेर दरगाह जाने की फ़िराक़ में थे। हत्या के बाद अजमेर दरगाह ज़ियारत के लिए हुए थे रवाना बीच में पकड़े गए। दोनों अब अब पुलिस की गिरफ्त में है। सुरक्षा कारणों से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस उदयपुर से बाहर अज्ञात जगह लेकर गई है। इस वक्त राजस्थान में हालात काफी तनावपूर्ण है। संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पूरे महीने के लिए राज्य के सभी जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। NIA की टीम मामले की जांच में जुटी है।

 

 

एक महीने तक धारा 144 लागू

मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने सभी संभागीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों एवं जिला कलेक्टरों को प्रदेशभर में विशेष सतर्कता और चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। ​मुख्य सचिव ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से प्रदेशभर में आगामी 24 घण्टे के लिए इंटरनेट बंद किए जाने, सभी जिलों में आगामी एक महीने तक धारा 144 लागू कर चार लोगों से अधिक के एकत्रित होने पर रोक लगाने, पुलिस एवं प्रशासन के सभी अधिकारियों के अवकाश निरस्त करने, शांति समिति की बैठकें आयोजित करने और उदयपुर जिले में आवश्यकतानुसार कर्फ्यू लगाये जाने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

घटना का वीडियो शेयर करने पर होगी कार्रवाई

मुख्य सचिव ने सभी संभागीय आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि उदयपुर की घटना के वीडियो के मोबाइल और अन्य माध्यमों से प्रसार पर सख्ती से रोक लगाई जाए। साथ ही वीडियो को प्रसारित करने वाले लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि धर्म गुरुओं से अपील की जाए कि वे साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति बनाये रखने में सहयोग करें।

 

 

घटना पर तेज हुई सियासत

इस घटना पर सियासत भी काफी तेज़ हो गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देश में तनाव का ताना मारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर रहे हैं। वहीं गहलोत सरकार की तुलना बीजेपी अब तालिबानी राज से कर रही है।

 

 

NEWS SOURCE : indiatv

Action will be taken on sharing the video of the incident big disclosure in the Udaipur murder case Both the accused are associated with the 'Islamic Dawate' organization faridabadnews faridabadnews24 Politics intensified over the incident Section 144 in force for one month
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.