Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » क्या संपत्ति के लिए की गई सोनाली की हत्या?

क्या संपत्ति के लिए की गई सोनाली की हत्या?

faridabadnews24By faridabadnews24September 1, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Sonali Phogat Death Case: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है. गोवा पुलिस का दावा है कि सोनाली की मौत सामान्य नहीं थी. उन्हें साजिश के तहत मौत के घाट मारा गया. यह काम उनके मैनेजर सुधीर सांगवान के कहने पर किया गया. पुलिस अब इस मामले में सभी कड़ियों को एक-एक कर जोड़ने में जुटी है.

 

 

क्या संपत्ति के लिए की गई सोनाली की हत्या?  

गोवा पुलिस के मुताबिक सुधीर सांगवान की सोनाली (Sonali Phogat) की करोड़ों की संपत्ति पर नजर थी. उसका प्लान था कि वह सोनाली का एक फार्महाउस 20 साल के लिए लीज पर ले ले. इसके लिए उसने सोनाली फोगाट को हर साल 60 हजार रुपये किराया चुकाने का भी ऑफर दिया था, जिस पर सोनाली राजी नहीं थी. बताया जाता है कि सोनाली का ये फार्महाउस करीब साढ़े छह एकड़ में फैला हुआ है. इस फार्महाउस की बाजार कीमत करीब 6-7 करोड़ रुपये है.

 

 

मौत से पहले के वीडियो से मिला पुलिस को क्लू

गोवा पुलिस को घटना से पहले का एक वीडियो भी हाथ लगा है. जिसमें सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की हालत काफी खराब दिखाई दे रही है. उनके मैनेजर सुधीर सांगवान और पीए सुखविंदर उन्हें कहीं ले जाते दिख रहे हैं. पुलिस की जांच में सुधीर ने इस बात को स्वीकार किया है कि सोनाली को पार्टी में ड्रग्स दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने ड्रग्स देने वाले डीलर रामा को भी अरेस्ट कर लिया है.

 

 

परिवार ने की सीबीआई जांच की मांग

पुलिस को आशंका है कि सोची-समझी योजना के तहत सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) को ड्रग्स देकर मौत के घाट उतार दिया गया. अब वह इस मामले की एक-एक कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. इसके लिए गोवा पुलिस की एक टीम हरियाणा भी पहुंची है. वहीं सोनाली के परिवार ने इस मामले में सीएम मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात की है. परिवार ने अंदेशा जताया है कि इस मौत के पीछे बड़ा राजनीति षडयंत्र भी हो सकता है, लिहाजा इस मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए. हरियाणा सरकार ने सीबीआई जांच की मांग से जुड़ा अनुरोध पत्र गोवा सरकार को भेज दिया है.

 

NEWS SOURCE : zeenews

CBI faridabadnews faridabadnews24 Goa Haryana Sonali Phogat Sonali Phogat Case Sonali Phogat Death Case Sudhir Sangwan Sukhwinder Singh Was Sonali murdered for property?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.