Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग, दिल्ली BJP का AAP कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग, दिल्ली BJP का AAP कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

faridabadnews24By faridabadnews24February 4, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली: दिल्ली की नई आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़ी ईडी चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल का नाम आने के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की. दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल में नैतिकता हो तो, मदन लाल खुराना ने 1995 में आरोप लगने पर जो नैतिकता दिखाई थी, उसका अनुसरण करते हुए वह ईडी की चार्जशीट में अपना नाम आने पर इस्तीफा दें.

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी ने कहा कि भाजपा शुरू से कहती रही है कि आम आदमी पार्टी सरकार के शराब घोटाले को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संरक्षण प्राप्त है और अब तो ईडी चार्जशीट ने हमारे आरोप की पुष्टी भी कर दी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्‍ली में कथित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय कल कोर्ट में जो चार्जशीट फाइल की, उसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से लेकर तेलंगाना सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता का नाम भी आया है. ED ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि AAP ने दिल्ली शराब घोटाले के पैसों का इस्तेमाल गोवा में चुनाव प्रचार के लिए किया.

 

ईडी ने चार्जशीट में क​हा है कि दिल्ली शराब घोटाले के एक आरोपी विजय नायर ने इंडोस्पिरिट्स के MD समीर महेंद्रू की दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से बात कराई थी. दोनों के बीच यह बातचीत विजय के फोन से फेसटाइम वीडियो कॉल पर हुई थी. ईडी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने समीर महेंद्रू से कहा था, ‘विजय मेरा लड़का है, आपको उस पर भरोसा करना चाहिए और उसके साथ काम करना चाहिए.’ गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में हुए थे जिसमें AAP ने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी. ED के दावे के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के सर्वे दल में शामिल वॉलेंटियर्स को करीब 70 लाख रुपए का नकद भुगतान किया गया. जांच एजेंसी ने कहा कि AAP के कम्यूनिकेशन इंचार्ज विजय नायर ने कैंपेन से जुड़े कुछ लोगों को कैश पेमेंट लेने को कहा था.

 

 

NEWS SOURCE : news18

Delhi BJP protests outside AAP office demanding resignation from Arvind Kejriwal faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी, दिल्ली की महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500

July 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.