जानें पूरा मामला, हरियाणा के इस गांव में चाचा के साथ भाग गई शादीशुदा भतीजी

IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana News: हरियाणा के एक गांव में रिश्ते के शर्मशार होने की खबर आई है। एक चाचा अपनी विवाहिता भतीजी को लेकर भाग गया। मामला नूंह जिले के गांव सीलखो का है। एक महिला घर से 2 लाख रुपए की नगदी और करीब डेढ़ लाख के आभूषण लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति का आरोप है कि आरोपी रिश्ते में महिला का चाचा लगता है। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

चार माह पहले हुई थी शादी

साहुन निवासी सीलखो ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसकी शादी करीब 4 महीने पहले झिमरावट फकीराबास निवासी मुस्कान के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पता लगा की उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग झिमरावट निवासी सद्दाम के साथ चल रहा है। शादी के 1 महीने बाद सद्दाम उसकी पत्नी से मिलने आया था। जिसे गांव सीलखो में पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पंचायत स्तर पर लिए गए फैसले में इस शर्त पर उसे छोड़ा गया की वह दोबारा गांव में नही आयेगा। लेकिन सद्दाम अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और बीते रविवार रात उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया। इस पूरी वारदात में सद्दाम के परिजनों ने उसका साथ दिया है।

 

डेढ़ लाख नगदी और जेवरात भी ले गई साथ

पीड़ित पति का आरोप है की उसकी पत्नी घर से 2 लाख रुपए की नगदी, करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवरात और एक मोबाइल फोन अपने साथ लेकर गई है। साहुन का कहना है कि पत्नी को भगाकर ले जाने में सद्दाम के अलावा झिमरावट निवासी हासम, मुबीना, दीनू और टपकन निवासी मुस्ताक का भी हाथ है।

 

NEWS SOURCE : chopaltv

You might also like