जानें पूरा मामला, हरियाणा के गुरुग्राम में इंटरव्यू के बहाने बुलाकर महिला से रेप, अब क्या कर रही पुलिस

IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के गुरुग्राम में एक इंजीनियरिंग स्नातक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने 27 साल की एक इंजीनियरिंग स्नातक महिला को इंटरव्यू के बहाने बुलाया और फिर पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ अपनी खड़ी कार में रेप किया। घटना गुरुग्राम के सेक्टर 51 थाना क्षेत्र की है।

 

पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा

पीड़िता ने गुरुग्राम सेक्टर 51 महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक वह डीएलएफ इलाके की रहने वाली है। वह ऑनलाइन जॉब सर्च कर रही थी। इसी दौरान उसे एक व्यक्ति का कॉन्टैक्ट नंबर मिला जो खुद को तुषार शर्मा बताता था।
तुषार ने उससे जॉब का वादा किया था। इंटरव्यू के लिए शनिवार को सहारा मॉल में बुलाया। तुषार मुझसे मॉल के गेट पर मिला और इसके बाद मुझे वह मॉल के बेसमेंट में स्थित पार्किंग में ले गया।

 

पार्किंग में पानी पिलाया और मैं बेसुध हो गई

पीड़ित महिला के मुताबिक बेसमेंट स्थित पार्किंग में उसने मुझे पानी ऑफर किया जिसमें ड्रग्स मिली हुई थी। पानी पीने के बाद मैं बेसुध होने लगी और इसके बाद उसने मुझे अपनी कार में खींच लिया और जबरदस्ती रेप किया। पीड़िता के मुताबिक रेप करने के बाद वह मुझे पार्किंग में ही अकेला छोड़कर अपनी कार लेकर फरार हो गया। उसने घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

 

आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में सेक्टर 51 महिला थाने की एसएचओ सुमन सुरा ने कहा है कि हमने मॉल मैनेजमेंट से सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। गुरुग्राम सेक्टर 51 महिला थाने की पुलिस के मुताबिक इस घटना को लेकर आईपीसी की धारा 328, 276 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को धर दबोचा जाएगा।

 

 

NEWS SOURCE : chopaltv

You might also like