प्रदेश के इतने स्कूल ,होंगे बंद, जानिए पूरा मामला, हरियाणा के अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों को विभाग का आदेश

Haryana School News : हरियाणा के अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए प्रदेशभर के सभी डीसी को इसके लिए पत्र जारी कर दिया है। जिसमें अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों में आने वाले शैक्षणिक सत्र से दाखिला नहीं करने के भी निर्देश दिए हैं।
ऐसे में स्टूडेंट्स के दाखिले पर भी विभाग की तलवार लटक गई गई है। प्रदेश की बात करें तो कुल 1338 अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूल हैं। बिना स्थाई मान्यता प्राप्त कक्षाओं में अब स्टूडेंटस का दाखिला नहीं कर पाएंगे। जिसके लिए यह अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों के लिए भी चिंता का कारण बनी हुई है।
स्थाई मान्यता प्राप्त कक्षा में होंगे दाखिला
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी डीसी को पत्र लिखा है। जिसमें शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अराजकीय स्कूलों को साल-दर-साल दी जाने वाली अस्थाई मान्यता सीएम के अनुमोदन पर इस शर्त पर दी गई थी कि संबंधित स्कूल आगामी शैक्षणिक सत्रों में केवल उन्हीं कक्षाओं में छात्रों का दाखिला करेंगे। जहां तक वे स्कूल स्थाई मान्यता प्राप्त हैं।
अस्थाई मान्यता प्राप्त कक्षाओं में नहीं कर पाएंगे दाखिल
उन कक्षाओं में छात्रों का दाखिला नहीं कर पाएंगे, जिन कक्षाओं के संबंधि में स्कूल को निदेशालय द्वारा स्थाई मान्यता प्रदान नहीं की गई। जब तक स्कूल उन कक्षाओं के लिए निदेशालय से स्थाई मान्यता प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक दाखिला भी नहीं कर पाएंगे।
डीईओ व डीईईओ को भी दिए है निर्देश
जिलों के सभी जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि आगामी सत्र में कोई भी निजी स्कूल उन कक्षाओं में दाखिला ना करे, जिन्हें निदेशालय द्वारा स्थाई मान्यता प्राप्त नहीं की गई। जब तक कि वह स्कूल कक्षाओं के लिए स्थाई मान्यता प्राप्त नहीं कर लेता।
NEWS SOURCE : chopaltv