मकान से चला रही थी सेक्स रैकेट, हरियाणा में मां-बेटियों ने किया शर्मसार, जानिए पूरा मामला

IMAGES SOURCE : GOOGLE

Sex Racket :  हरियाणा से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल अंबाला कैंट में पुलिस ने मां-बेटियों की ओर से अपने मकान में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने न्यू दयाल बाग कॉलोनी में रेड कर मां-बेटियों और दलाल के अलावा धंधे में संलिप्त 8 युवतियों को मौके से पकड़ा है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान एक महिला मौके से फरार हो गई। दरअसल पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू दयाल बाग में न्यू मैरी गोल्ड स्कूल के पास वीना अपनी दो बेटियां सीमा और ममता के साथ मिलकर बाहर से 8 से 10 युवतियों को बुला अपने मकानों में सेक्स रैकेट चलाती हैं। 

महेश नगर थाना में SHO रामपाल की शिकायत पर मां और उसकी 2 बेटियों व दलाल को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने HC जसबीर सिंह, सुरक्षा एजेंट अमरजीत व हेड कॉन्स्टेबल दलेल सिंह को बोगस ग्राहक बना 500-500 रुपए देकर भेजा। हेड कॉन्स्टेबल जसबीर सिंह आरोपी सीमा के मकान में, HC दलेल सिंह ममता और SA अमरजीत सिंह वीना के मकान में गए और युवती की डिमांड की। जब आरोपियों ने युवती उपलब्ध कराई तो SHO ने अपने नंबर पर मिस कॉल मिलने पर तुरंत रेड की। पुलिस ने DSP अनिल कुमार और महेश नगर थाना प्रभारी रामपाल सिंह की अगुवाई में तुरंत रेड की।

 

 

इस दौरान आरोपी वीना, उसकी बेटी ममता व सीमा के अलावा पंजाब के गांव सोहड़ा निवासी अमनदीप कौर, हिमाचल के सोलन निवासी रेखा, नेपाल की प्रमिला, लक्ष्मी व इंद्रा, यूपी के गांव मिर्जापुर निवासी नीतू व सोनिया, अंबाला कैंट निवासी सपना, सेक्टर-7 अंबाला सिटी निवासी विकास वर्मा को काबू किया। पुलिस के मुताबिक, वीना, उसकी बेटी सीमा और मामता सेक्टर-7 अंबाला सिटी निवासी विकास वर्मा के साथ मिलकर यह धंधा चला रही थी। मामता मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई, लेकिन पुलिस आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने न्यू दयाल बाग निवासी वीना, सीमा और ममता व सेक्टर-7 अंबाला सिटी निवासी विकास वर्मा को नामजद करते हुए धारा 3, 4, 5, 6 अनैतिक दुर्व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 व धारा 370 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

NEWS SOURCE : chopaltv

You might also like