Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा होगी सत्ता से बाहर, चौंका देंगे 2024 के नतीजे: राहुल गांधी की बड़ी भविष्यवाणी

भाजपा होगी सत्ता से बाहर, चौंका देंगे 2024 के नतीजे: राहुल गांधी की बड़ी भविष्यवाणी

faridabadnews24By faridabadnews24June 2, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राहुल गांधी का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। 10 दिनों के अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष एकजुट है और हम अगले साल होने वाले आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देंगे। वॉशिंगटन के नेशनल प्रेस क्लब में राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘मैं मानता हूं कि अगले चनाव में कांग्रेस बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। मुझे लगता है कि यह चुनाव लोगों को हैरान कर देगा। आप गणित लगा लीजिए। संयुक्त विपक्ष भाजपा को हरा देगा।’ देश के आम चुनाव में बमुश्किल एक साल का ही वक्त बचा है और उससे पहले राहुल गांधी की यह भविष्यवाणी अहम है।

 

कांग्रेस के पूर्व सांसद ने कहा, ‘विपक्ष बहुत अच्छे से एकजुट है। हम सभी विपक्षी दलों के साथ बात कर रहे हैं। मैं सोचता हूं कि एकता को लेकर अच्छी बात हो रही है। हालांकि यह थोड़ा जटिल भी है क्योंकि कई जगहों पर हम विपक्ष के उन साथियों से ही मुकाबले में हैं, जिन्हें साथ लाने का प्रयास है। इसलिए चुनाव में कहीं सपोर्ट लेना होगा तो कहीं देना होगा।’ राहुल गांधी ने भरोसा जताया कि 2024 के आम चुनाव में विपक्ष का एक महागठबंधन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने सभी संस्थानों पर कब्जा जमा लिया है।

 

 

उन्होंने लोकसभा की अपनी सदस्यता जाने पर भी खुलकर बात की। राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा की मेंबरशिप जाने से तो मुझे फायदा ही होगा। राहुल गांधी ने कहा, ‘इससे मुझे खुद को बदलने में मदद मिलेगी। मुझे लगता है कि उन लोगों ने गिफ्ट ही दे दिया है। उन्हें नहीं पता है, लेकिन उन्होंने ऐसा ही किया है।’ भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुझे तो जम्मू कश्मीर जाने तक से रोका गया और कहा कि मेरी तो वहां हत्या भी हो सकती है।

 

 

‘मैं मरने से नहीं डरता, दादी और पिता से सीखा’

राहुल गांधी ने कहा कि मैं मरने से नहीं डरता हूं। एक दिन तो सभी को मरना है। यह मैंने अपनी दादी और पिता से सीखी है। आप पीछे नहीं हट सकते क्योंकि कोई ऐसा चाहता है। राहुल गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अमेरिका के 10 दिनों के दौरे पर हैं। बता दें कि इसी महीने के आखिर में पीएम नरेंद्र मोदी भी अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

2024 results will surprise you: Rahul Gandhi's big prediction BJP will be out of power faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.