मैनेजर सहित 4 लड़कियां हिरासत में, हरियाणा में स्पा सेंटर पर छापेमारी, जानिए पूरा मामला

Raid on Spa Center : हरियाणा के टोहाना से बड़ा मामला सामने आ रहा है जिसमे चंडीगढ़ रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर में छापेमारी की गई। जहां चार लड़कियों सहित मैनेजर को हिरासत में ले लिया गया। वहीं रैड से पहले ही स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस पकडे गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में DSP का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी थी कि टोहाना में चंडीगढ़ रोड पर स्थित स्पा सेंटर में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है।
उन्होंने इसी सूचना के आधार पर ही आज एक ग्राहक बनाकर यहां भेजा गया था और उसे 500-500 रुपए के दो नोट हस्ताक्षर करके दिए गए थे। ग्राहक के अंदर जाने के बाद पुलिस टीम ने रेड की तो वहां मौजूद मैनेजर से वे दोनों नोट बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि रैड के दौरान सपा सेंटर में चार लड़कियां व मैनेजर को हिरासत में ले लिया गया है। यह सब पंजाब के बताये जा रहे हैं जबकि स्पा सेंटर का मैनेजर जींद बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ की जा रही है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
NEWS SOURCE : chopaltv