Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद की अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सरकार ने गुडन्यूज, जीपीएस से मिलेगा बिजली कनेक्शन, क्या है नियम

फरीदाबाद की अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सरकार ने गुडन्यूज, जीपीएस से मिलेगा बिजली कनेक्शन, क्या है नियम

faridabadnews24By faridabadnews24December 14, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

प्रदेश सरकार के आदेश पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इस माह अवैध कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन देने की नीति जारी कर दी है। हालांकि अवैध कॉलोनी की रजिस्ट्री भी नहीं है, न ही कॉलोनियों का नामकरण हुआ है। इस वजह से बिजली निगम जीपीएस लोकेशन को आधार बनाकर बिजली कनेक्शन देने की तैयारी कर रहा है। दो दिसंबर को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम मुख्यालय ने अवैध कॉलोनियों और स्लम बस्तियों में बिजली कनेक्शन देने का आदेश जारी कर दिया था।

इसके बाद शहर की अवैध कॉलोनियों में प्लॉट लेने वाले हजारों लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। इसके साथ ही बिजली निगम के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली थी। इस आदेश के बाद लोगों ने बिजली निगम के उपमंडल कार्यालयों में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन देने शुरू कर दिए हैं। आवेदन मिलने के बाद अब विभागीय अधिकारियों के सामने आवेदक के पते को लेकर समस्या आ रही है। अवैध होने के कारण अभी इन कॉलोनियों का नामकरण नहीं हुआ है। प्लॉटों की रजिस्ट्री भी नहीं हुई है। इस वजह से राजस्व रिकॉर्ड भी नहीं है।

कॉलोनियों और इनके प्लॉट धारकों का नगर निगम के पास भी रिकॉर्ड नहीं है। नगर निगम के पास भी इनका रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में यदि आवेदन के आधार पर ही यहां पर कनेक्शन जारी हो गए तो भविष्य में बिजली बिल की वसूली में समस्या खड़ी होगी। वहीं अवैध कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन देने से 10 मेगावाट तक बिजली का लोड बढ़ेगा।

जेई मौके पर सत्यापन करेंगे

बिजली निगम इस समस्या से निपटने के लिए प्लॉट की जीपीएस लोकेशन को आधार बनाने पर विचार कर रहा है, ताकि सरकार की नीति पर अमल किया जा सके। इलाके के जेई कॉलोनियों में जाकर जीपीएस लोकेशन लेकर सत्यापित करेंगे। बिजली निगम अवैध कॉलोनियों में लगने वाले बिजली खंभों की जीआईएस (जियोग्राफिक इनफोर्मेशन सिस्टम) कोडिंग करेगा।

बिजली कनेक्शन लेने के नियम

बिजली कनेक्शन के लिए जमीन के मालिकाना हक का दस्तावेज होना चाहिए। इसके बाद बिजली निगम की वेबसाइट पर आवेदन किया जाता है। इसके अलावा लोड के लिए निर्धारित शुल्क जमा किया जाता है।

ट्रांसफार्मर और खंभे के खर्च को लेकर उलझन

वैध इलाकों में बिजली निगम अपने स्तर पर बिजली का आधारभूत ढांचा विकसित करता है या संबंधित बिल्डर या एजेंसी से बिजली का आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए कहता है। लेकिन, अवैध कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन देने से पहले बिजली लाइन खींचने के लिए विभाग की ओर आवेदकों से ही बजट लिया जाता है। अब सरकार की ओर से कनेक्शन देने का आदेश आया है तो विभागीय अधिकारी उलझन में हैं कि बिजली निगम अपने खर्चे पर पर इन कॉलोनियों में लाइन खड़ी करेगा या फिर बिजली कनेक्शन के लिए आवेदकों से शुल्क ले। उधर, बिजली निगम की वेबसाइट में भी अवैध कॉलोनियों में कनेक्शन देने के लिए सुधार की कार्रवाई चल रही है।

डीएचबीवीएन के अधीक्षण अभियंता नरेश कुमार कक्कड़ ने कहा, ‘अवैध कॉलोनियों का नगर निगम और राजस्व विभाग के पास इनका रिकॉर्ड नहीं है। यह एक समस्या है। इस वजह से जीपीएस लोकेशन के आधार पर कनेक्शन देने की तैयारी की जा रही है। दूसरा, अवैध कॉलोनियों में बिजली के आधारभूत ढांचे के विकास के बजट को लेकर भी निर्णय होना है।’

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Government has given good news to the people living in illegal colonies of Faridabad they will get electricity connection through GPS what are the rules
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

बदरपुर बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच, CJP प्रदर्शन को लेकर फरीदाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कांग्रेस कार्यकर्ता हाउसअरेस्ट

October 10, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.