
दिल्ली की एक फिटनेस कोच ने खुद की एक फिटनेस की फोटो शेयर की. इस फोटो में महिला कोच ने अपने डोले दिखाए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. लेकिन फिटनेस कोच ने लोगों को करारा जवाब दिया है. इस सप्ताह की शुरुआत में, आंचल ने एक विस्तृत पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने तीन चेस्ट एक्सरसाइज के बारे में बताया जो उन्होंने जिम में समय-समय पर अभ्यास किया था. इसीका उन्होंने एक कोलाज शेयर किया है.
जैसे ही पोस्ट वायरल हुई, आंचल को बेरहमी से ट्रोल किया गया. जो और कुछ नहीं बल्कि घटिया थी. कई यूजर ने यहां तक कमेंट कर दिया कि उनमें “स्त्री आकर्षण की कमी” है. एक ने तो यहां तक कमेंट कर दिया कि ‘इतना तो आदमी का नहीं होता है.’ लेकिन आंचल ने अपने पोस्ट से ट्रोल को करारा जवाब दिया है.
आंचल ने ट्रोल को दिया करारा जवाब
उन्होंने X पर अपने पोस्ट में कहा कि ‘मुझे हाल ही में एक मस्कुलर फोटो पोस्ट करने के लिए एक्स पर अविश्वसनीय नफरत मिली. मैं नफरत से आहत नहीं थी. तथ्य यह है कि किसी ने भी उस ट्वीट को नहीं पढ़ा जो अपार ज्ञान से भरा था, लेकिन मुझे थोड़ा परेशान किया.
अपने पोस्ट पर आंचल ने आगे कहा, ‘अब तस्वीर पर वापस आती हूं. यह तस्वीर सर्दियों के दौरान ली गई थी. मैं इन तस्वीरों से 6-7 किलो ज्यादा भारी-भरकम थी. मैं विश्वास नहीं कर सकती कि एक लड़की हजारों-लाखों पुरुषों के अहंकार को चकनाचूर कर सकती है. और जिन महिलाओं ने मुझे ट्रोल किया, बेहतर होगा कि वे ऐसी बचकानी हरकत ना करें l
NEWS SOURCE : news18
