
Haryana News: हरियाणा की 20 हजार आशा कार्यकर्ताओं ने घोषणा की है कि अगर विभाग 18 दिसंबर तक पांच माह का मानदेय खाते में नहीं जमा करता है, तो 19 दिसंबर को राज्य समेत सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा करनाल में भी इसको लेकर सिविल सर्जन के माध्यम से विरोध का नोटिस दिया गया. जिला प्रधान कविता, सचिव सुदेश रानी, उपप्रधान नीरू ने कहा कि 8 अगस्त से 19 अक्टूबर तक 73 दिन की हड़ताल करने को मजबूर होना पड़ा।
फरीदाबाद जिला टैक्स बार एसोसिएशन के राजीव गौड़ प्रधान चुने गए
लेकिन आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को सरकार ने नजरअंदाज कर दिया. स्वास्थ्य विभाग का सारा कामकाज ठप होने के बाद सरकार और विभाग ने आशा वर्कर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता का दौर शुरू किया समझौते के दो महीने बाद मुख्यमंत्री से समझौते को करीब दो माह हो गये हैं. घोषित मांगों की अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की गयी है. पिछले पांच माह से पूरे प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. इस संबंध में 19 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है.
NEWS SOURCE : chopaltv
