Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सभी बीमारियों का खतरा होगा दूर, होली के बाद बॉडी को करना है डीटॉक्स? अपनाएं 5 गजब के टिप्स

सभी बीमारियों का खतरा होगा दूर, होली के बाद बॉडी को करना है डीटॉक्स? अपनाएं 5 गजब के टिप्स

faridabadnews24By faridabadnews24March 26, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Body Detox Tips: होली के त्योहार पर लोग जमकर मौज-मस्ती करते हैं और खूब मिठाइयां व तली-भुनी चीजें खाते हैं. इन चीजों में बड़ी मात्रा में कैलोरी और फैट होता है, जो हमारे शरीर में जमा हो सकता है. अगर शरीर में ये दोनों चीजें बढ़ जाएं, तो कई परेशानियों की वजह बन सकती हैं. इसलिए त्योहार के बाद बॉडी को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है. डिटॉक्सीफिकेशन के जरिए शरीर में जमा टॉक्सिक चीजों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है. बॉडी डिटॉक्स करने के लिए बाजार में तमाम प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन इसके बजाय लोगों को नेचुरल तरीके अपनाने चाहिए.

नोएडा के डाइट मंत्रा की फाउंडर और डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि फेस्टिव सीजन के बाद लोगों को कुछ दिनों तक डाइट में बदलाव करने चाहिए. होली पर लोग काफी मीठा, तला-भुना और जंक फूड खा लेते हैं, जिसकी वजह से बॉडी को डिटॉक्स करना जरूरी होता है. शरीर में जमा टॉक्सिन्स को निकालने के लिए लोगों को दिन की शुरुआत जीरा वॉटर, सौंफ का पानी, दालचीनी का पानी या गर्म पानी के साथ करनी चाहिए. लोगों को सुबह-सुबह चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए. अगर चाय पिएं तो उसमें दूध और चीनी बेहद कम डालनी चाहिए.

डाइटिशियन कहती हैं कि बॉडी डिटॉक्स करने के लिए मॉर्निंग में लोगों को वॉक और एक्सरसाइज करनी चाहिए. इसके बाद ब्रेकफास्ट में ज्यादा से ज्यादा फल खाने चाहिए. फलों में जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को एनर्जी से भरपूर रखेंगे और डिटॉक्स करने में मददगार होंगे. नाश्ते में फ्रूट चाट और ओट्स भी खा सकते हैं. ओट्स खाने से भी शरीर को फायदा ही होगा. इसके अलावा आपको दिनभर खूब पानी पीना होगा. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलने लगेंगे. आप चाहें, तो सिंपल पानी के बजाय बीच-बीच में नींबू पानी ले सकते हैं

ब्रेकफास्ट हल्का लेने के बाद लोगों को लंच में हरी सब्जियां, हल्की दालें और रोटी लेनी चाहिए. लंच भी हल्का ही होना चाहिए और यह बहुत हैवी नही होना चाहिए. आप लंच के बाद दिन में 2-3 बार ग्रीन टी ले सकते हैं. ग्रीन टी बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती है. आप लंच के बाद अनहेल्दी स्नैक्स को अवॉइड करें. इसके बाद डिनर में आप सिर्फ दलिया खाएं. दलिया में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जिससे बॉडी क्लीन होती है. हाई फाइबर और लो कैलोरी वाले फूड्स लेने से बॉडी डिटॉक्स हो जाती है

NEWS SOURCE : news18

do you have to detox the body after Holi? Follow 5 amazing tips faridabadnews faridabadnews24 The danger of all diseases will go away
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.