Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यहां जानें परफेक्ट टाइम, दूर होगी बीमारियों की टेंशन, सुबह कितने बजे नाश्ता करना सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद?

यहां जानें परफेक्ट टाइम, दूर होगी बीमारियों की टेंशन, सुबह कितने बजे नाश्ता करना सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद?

faridabadnews24By faridabadnews24March 27, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Best Time To Eat Breakfast: आपने एक कहावत सुनी होगी कि लोगों का ब्रेकफास्ट राजाओं जैसा होना चाहिए. इसका मतलब यह है कि ब्रेकफास्ट स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह का नाश्ता सेहत के लिए सबसे जरूरी माना जाता है. अच्छा नाश्ता न सिर्फ आपको दिनभर के लिए भरपूर एनर्जी प्रदान करता है, बल्कि यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट कर देता है. इससे ब्लड शुगर और मोटापे को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. साथ ही हेल्दी ब्रेकफास्ट से हार्ट हेल्थ और कॉग्निटिव फंक्शन बेहतर हो जाता है. इसलिए सभी को रोज ब्रेकफास्ट करना चाहिए.

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रेकफास्ट को स्किप करने से कई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं. इससे स्ट्रेस, थकान, मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है. सुबह का नाश्ता न करने से आपके हंगर हॉर्मोन्स कंफ्यूज हो जाते हैं. इसकी वजह से लोग दिनभर में काफी ओवरईटिंग कर लेते हैं. इसलिए डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हमेशा सही वक्त पर ब्रेकफास्ट करने की सलाह देते हैं. अगर ब्रेकफास्ट के बेस्ट टाइम की बात करें, तो लोगों को सुबह उठने के 2 घंटे के अंदर नाश्ता कर लेना चाहिए. जितनी जल्दी आप जागने के बाद नाश्ता करेंगे, यह आपके मेटाबॉलिज्म के लिए उतना ही बेहतर साबित होगा.

आसान भाषा में कहें, तो अगर आप सुबह 5 बजे उठते हैं, तो आपको 7 बजे तक नाश्ता कर लेना चाहिए. आप 7 बजे उठते हैं, तो आपको 9 बजे तक ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए. अगर आप सुबह जिम जाते हैं, तो वर्कआउट से 20-30 मिनट पहले केला या एवोकैडो टोस्ट जैसा हल्का भोजन करना सबसे अच्छा है. अगर आपको लगता है कि आपका शरीर बिना कुछ खाए पीए जिम में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम है, तो आप जिम में पसीना बहाने के बाद नाश्ता कर सकते हैं. अगर आप ऑफिस जाते हैं, तब भी आपको सही समय पर नाश्ता करने की कोशिश करनी चाहिए.

डिनर के बेस्ट टाइम की बात करें, तो लोगों को सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले डिनर जरूर कर लेना चाहिए. रात का खाना 10:00 बजे या इससे पहले खाया जाए तो ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. ऐसा करने से आपके शरीर को डाइजेशन का पर्याप्त समय मिल जाएगा, क्योंकि सोते वक्त हमारा मेटाबॉलिक रेट स्लो हो जाता है. अगर आप खाना खाकर तुरंत सोएंगे, तो अपच की समस्या हो सकती है. पिछले दिनों सामने आई एक रिसर्च में यह पता चला था कि ब्रेकफास्ट और डिनर सही वक्त पर करने से आपके शरीर पर जमी चर्बी कम होगी और बीमारियों से बचाव हो सकेगा l

NEWS SOURCE : news18

at what time in the morning having breakfast is most beneficial for health? faridabadnews faridabadnews24 Know here the perfect time the tension of diseases will go away
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.