Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 20 साल बाद पता चला तो उड़ गए होश, चीन के बिजनेसमैन ने अपने बेटे से छिपाकर रखी अरबों की संपत्ति

20 साल बाद पता चला तो उड़ गए होश, चीन के बिजनेसमैन ने अपने बेटे से छिपाकर रखी अरबों की संपत्ति

faridabadnews24By faridabadnews24March 28, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

China Businessman: चीन के एक करोड़पति बिजनेसमैन ने अपने बेटे को एक चौंकाने वाली बात बताई. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, झांग युडोंग नाम के बिजनेसमैन ने अपने बेटे झांग जिलॉन्ग को 20 साल की उम्र तक ये नहीं बताया कि वो असल में कितने अमीर हैं. चीन के एक करोड़पति बिजनेसमैन ने अपने बेटे को यूनिवर्सिटी की पढ़ाई खत्म होने तक अपने प्रॉपर्टी के बारे में नहीं बताया.

पिता ने बोला झूठ ताकि बेटा कर सके अच्छी पढ़ाई

झांग युडोंग मशहूर मसालेदार ग्लूटेन लाटियाओ ब्रांड “माला प्रिंस” के मालिक हैं. ये कंपनी हर साल करोड़ों रुपए का सामान बेचती है. बेटे को उन्होंने ये बताया कि कंपनी को चलाने के लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ा है, ताकि बेटा मेहनत करके खुद सफल हो सके. हालांकि बेटे को ये पता था कि उसके पिता का फेमस ब्रांड है. ये कंपनी एक साल में 600 मिलियन युआन (लगभग ₹692 करोड़) का सामान बेचती है.

पिता ने बेटे को बताई थी कहानी कि वह कर्ज में है

झांग जिलॉन्ग ने बताया कि वो बचपन में पिंजियांग जिले के एक साधारण से फ्लैट में पले-बढ़े थे. उन्होंने ये भी बताया कि अच्छे स्कूल में उनकी एडमिशन दिलाने के लिए उनके परिवार ने किसी रसूख का इस्तेमाल नहीं किया. यूनिवर्सिटी से पास होने के बाद, झांग जिलॉन्ग को एक ऐसी नौकरी ढूंढनी थी जिसमें हर महीने करीब 6,000 युआन (लगभग ₹80,000) मिलते ताकि वो अपने परिवार का कर्ज धीरे-धीरे चुका सकें. मगर, उनके पिता ने ग्रैजुएशन के वक्त ही ये राज खोल दिया कि दरअसल उनका परिवार बहुत अमीर है. झांग जिलॉन्ग ने ये भी बताया कि उनके पिता ने उन्हें बताया कि असल में उनका परिवार अमीर है, तभी वो लोग 1 करोड़ युआन (लगभग ₹14 करोड़) का नया विला लेकर शिफ्ट हो गए.

योग्य होने पर अपनी प्रॉपर्टी बेटे को सौंपेगा बिजनेसमैन

अब झांग जिलॉन्ग अपने पिता की कंपनी के ई-कॉमर्स विभाग में काम करते हैं. वो कंपनी को आगे बढ़ाना चाहते हैं और विदेशी बाजारों में भी इसका सामान बेचना चाहते हैं. वहीं, झांग जिलॉन्ग के पिता का कहना है कि वो कंपनी उन्हें तभी सौंपने पर विचार करेंगे, जब उनकी कार्यक्षमता अच्छी होगी. चीन में ये कहानी बहुत चर्चा का विषय बन गई है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस कहानी पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं, तो कुछ इसे ‘परियों की कहानी’ बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ये तो एकदम परियों की कहानी लगती है. एक साधारण लड़का अचानक राजकुमार बन गया.”

NEWS SOURCE : zeenews

Chinese businessman hid assets worth billions from his son. faridabadnews faridabadnews24 Shocked when I found out after 20 years
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.