Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कपिल शर्मा से भी ढाई गुना अधिक पैसा, कैरी मिनाटी से 13 गुना ज्‍यादा कमाता है यह कॉमेडियन यूट्यूबर

कपिल शर्मा से भी ढाई गुना अधिक पैसा, कैरी मिनाटी से 13 गुना ज्‍यादा कमाता है यह कॉमेडियन यूट्यूबर

faridabadnews24By faridabadnews24April 27, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

देश में सबसे पॉपुलर कॉमेडियन की बात करें तो सभी की जुबां पर कपिल शर्मा का नाम आएगा. लेकिन, बात जब कमाई की आती है तो एक नाम ऐसा है जिससे सभी पीछे रह जाते हैं. यह कॉमेडियन न तो टीवी पर कोई प्रोग्राम करता है और न ही किसी ओटीटी का चेहरा है, फिर भी कमाई के मामले में अच्‍छे-अच्‍छों को टक्‍कर देता है. यूट्यूब के जरिये लोकप्रियता बटोरने वाले इस कॉमेडियन को देश का सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाला यूट्यूटर भी माना जाता है.

वैसे तो युवाओं की जुबां पर सफल यूट्यूबर्स में सबसे ज्‍यादा नाम कैरी मिनाटी का लिया जाता है, लेकिन यह भारतीय यूट्यूबर तो कैरी मिनाटी से भी 13 गुना ज्‍यादा कमाई करता है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं तन्‍मय भट्ट की जो एक कॉमेडियन हैं और यूट्यूब पर खासे लोकप्रिय हैं. कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर तन्‍मय भट्ट ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना दिया है. एक वेल्‍थ मैनेजमेंट स्‍टार्टअप ने दावा किया है कि भट्ट की कुल कमाई अभी तक करीब 665 करोड़ रुपये है. यह भारत में किसी भी कंटेंट क्रिएटर की सबसे ज्‍यादा कमाई है.

रिपोर्ट पर क्‍या बोले तन्‍मय
देश में कॉफी पॉपुलर हुए कॉमेडी ग्रुप AIB के संस्‍थापक सदस्‍य और पूर्व सीईओ तन्‍मय भट्ट ने इस रिपोर्ट की सत्‍यता से इनकार किया है. लेकिन, एडवरटाइजिंग एजेंसी मूनशॉट का कहना है कि ये आंकड़े काफी करीब हैं. हालांकि, तन्‍मय ने X पर ट्वीट कर बताया कि ये नंबर पूरी तरह गलत हैं, कम से कम मेरे लिए. इस लिस्‍ट में भट्ट के अलावा अन्य कंटेंट क्रिएटर के नाम और उनकी कमाई के आंकड़े भी शामिल हैं.

दूसरे पायदान पर कौन
सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले कंटेंट क्रिएटर की सूची में दूसरे पायदान पर नाम आता है टेक्निकल गुरुजी जो टेक से रिलेटेड वीडियोज बनाते हैं. इस यूट्यूबर की कुल नेट वर्थ 356 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके बाद नाम आता है भुवन बाम का जो कॉमेडी से रिलेटेड वीडियोज बनाते हैं और उनकी कुल कमाई है 122 करोड़ रुपये. इस लिस्‍ट में रणवीर अलाहाबादिया का नाम भी आता है, जो मोटिवेशनल वीडियोज बनाते हैं और कुल नेट वर्थ है 58 करोड़ रुपये. फिर नाम आता है कैरी मिनाटी का जिन्‍होंने अब तक 50 करोड़ की नेट वर्थ बनाई है.

कपिल शर्मा के पास कितना पैसा
अब बात करते हैं देश के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा की. मीडिया रिेपोर्ट की मानें तो कपिल शर्मा की कुल नेट वर्थ 3.5 करोड़ डॉलर (करीब 285 करोड़ रुपये) बताई जाती है. बीते 5 साल में कपिल की कमाई में 380 फीसदी का इजाफा हुआ है. कपिल ने साल 2007 में लाफ्टर चैलेंज जीतकर 10 लाख का इनाम अपने नाम किया था. इसके बाद से कपिल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज देश के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को होस्‍ट करते हैं.

NEWS SOURCE : news18

13 times more than Carry Minati faridabadnews faridabadnews24 This comedian YouTuber earns two and a half times more money than Kapil Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.