Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खुशियां आएंगी आपके दरवाजे पर, उम्र के साथ बढ़ रहा है तनाव भी? चिंता दूर रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

खुशियां आएंगी आपके दरवाजे पर, उम्र के साथ बढ़ रहा है तनाव भी? चिंता दूर रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

faridabadnews24By faridabadnews24May 2, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

How To Stop Worrying : कहावत है कि चिंता चिता के समान है. अगर आप हर वक्‍त किसी अनहोनी को लेकर चिंतित रहेंगे तो यह आपकी मानसिक सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है. लेकिन जब आप उम्र के उस पड़ाव पर आते हैं जहां कई तरह की जिम्मेदारियां कम हो जाती हैं, ऐसे स्टेज पर कई लोग डिप्रेशन एंग्जाइटी के शिकार हो जाते हैं. हेल्‍पगाइड के अनुसार, लगातार चिंता करने, नकारात्मक सोच और हमेशा बुरा होने का डर भावनात्मक और शारीरिक सेहत पर खराब असर डालने लगता है. इसकी वजह से आप इमोशनली कमजोर महसूस करने लगते हैं और बेचैनी महसूस होती रहती है. इसके कारण अनिद्रा, सिर दर्द, पेट की समस्याएं और मांसपेशियों में तनाव जैसी परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं जबकि किसी काम पर ध्‍यान ही नहीं लगता है. अगर आप भी ऐसे हालात से गुजर रहे हैं तो चिंताओं को कंट्रोल करने के लिए कुछ तरीकों की मदद लें.

चिंता दूर रखने के अनोखे तरीके(How To Stop Worrying Anxiety)

चिंता करने का समय करें फिक्स
जी हां, अगर आप आपका काम नकारात्‍मक चिंताओं की वजह से प्रभावित हो रहा है तो आप इसके लिए एक टाइम फिक्‍स कर लें. अपने 24 घंटे में से एक घंटा ऐसा निकालें जब आप केवल इन विषयों को लेकर सोचें और उपाय निकालें. इस तरह आप हर वक्‍त चिंता करने से बच जाएंगे.

चिंता के विषयों की बनाएं लिस्‍ट
जब भी आपको लगे कि आप किसी विषय को लेकर परेशान हो रहे हैं तो उन सारी चीजों को एक जगह पर लिखते जाएं. इस तरह आप एक लिस्‍ट बना लेंगे जिन पर आपको चिंतन करनी  है और इनका निदान निकालना है. इस तरह आप अपने 24 घंटे में से 20 मिनट इनके लिए रखें.

परेशानियों को टाले नहीं
अपनी परेशानियों को आप जितना अधिक टालते जाएंगे, ये आपके लिए मुसीबत बनती जाएगी. इसलिए इस लिस्‍ट पर लिखी चीजों को एक एक कर खत्‍म करते जाएं और इनका हल निकालते जाएं. इस तरह आप धीरे धीरे चिंतामुक्‍त होने लगेंगे.

तर्क के साथ करें चैलेंज
अगर आप अपनी चिंताओं को चैलेंज कर दें और यह सोचें कि इनके बारे में सोचकर आप क्‍या कर लेंगे तो आप यह महसूस करेंगे कि आधे से अधिक परेशानियां ऐसी हैं, जो दरअसल, ना तो आपका कुछ बिगाड़ सकती हैं और ना ही आप इसका इलाज निकाल सकते हैं. इसलिए इन्‍हें बेकार समझें और लाइफ में आगे बढ़ें.

योग और ध्‍यान करें
अपने मन को भटकने और बेवजह की निगेटिव सोच के साथ जीवन जीने से बेहतर होगा कि आप अपने लाइफ स्‍टाइल में योग और ध्‍यान को शामिल करें. इस दौरान आप उन चीजों पर ध्‍यान लगाएं जो आपके हाथ में है. इस तरह आप पाएंगे कि परेशानियां आपके मानसिक सेहत को नुकसान नहीं पहुंचा पा रहीं और आप उनकी वजह से तनाव में नहीं हैं. इस तरह आप अपनी आगे की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ काम करें l

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 Happiness will come to your door is stress also increasing with age? Adopt these 5 methods to keep worries away
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.