Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्वाति मालीवाल ने बताई हमले की पूरी कहानी, चेहरे पर कई थप्पड़, पेट में लात भी मारी

स्वाति मालीवाल ने बताई हमले की पूरी कहानी, चेहरे पर कई थप्पड़, पेट में लात भी मारी

faridabadnews24By faridabadnews24May 17, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने 13 मई को मुख्यमंत्री आवास पर अपने साथ हुई घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस को दे दी है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं स्वाति ने गुरुवार को अपने आवास पर पुलिस को लिखित में शिकायत दी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। स्वाति ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार ने उन पर हमला किया और बुरी तरह पीटा। स्वाति के मुताबिक बिभव ने उन्हें थप्पड़ जड़े और लात भी मारी।

दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में बिभव को नामजद आरोपी बनाया है। एफआईआर के मुताबिक स्वाति ने कहा कि बिभव ने उनके चेहरे पर कई थप्पड़ जड़े और पेट में लात भी मारी। स्वाति ने कहा है कि इस दौरान बिभव ने उन्हें गालियां भी दीं। मालीवाल ने बताया है कि यह पूरी घटना मुख्यमंत्री आवास में हुई। उन पर उस वक्त हमला किया गया जब वह केजरीवाल की ड्रॉइंग रूम में बैठी थीं। पुलिस ने विभव के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से कोई शब्द बोलना या कोई इशारा करना) और 323 (हमला करना) के तहत केस दर्ज किया है। स्वाति मालीवाल को रात को एम्स में मेडिकल परीक्षण के लिए भी ले जाया गया।

स्वाति मालीवाल ने बताया है कि सोमवार सुबह वह अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए वहां पहुंचीं थीं। वह उनके ड्रॉइंग रूम में बैठी थीं। तभी बिभव कुमार आए और उन पर हमला कर दिया। पीटीआई के मुताबिक स्वाति ने यह भी कहा है जिस वक्त उन्हें पीटा जा रहा था मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घर के भीतर ही मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि मालीवाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह मुख्यमंत्री आवास से बाहर भागीं और पुलिस को फोन किया। पुलिस को अपना बयान दर्ज कराने के बाद स्वाति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह भी लिखा कि उस दिन जो उनके साथ हुआ वह बहुत बुरा था।

मालीवाल ने घटना के बाद पहली बार बयान जारी करते हुए लिखा, ‘मेरे साथ जो हुआ, वह बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना बयान दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्रवाई होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की, उनका धन्यवाद करती हूं। जिन लोगों ने मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की और कहा कि मैं दूसरे पक्ष के कहने पर ऐसा कर रही हूं, भगवान उन्हें भी खुश रखे।’ मालीवाल ने भाजपा से इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील की।

NEWS SOURCE : livehindustan

#Crime_news #crime #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #Faridabad_News #Haryana_News #News #politics #Congress #BJP #politics_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #BSP #Samajwadi_Party #jannayak_Janata_party even kicked in the stomach faridabadnews faridabadnews24 several slaps on the face Swati Maliwal told the whole story of the attack
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.