Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बड़ा फैसला ले सकती है भाजपा, वोट मांगे ला… भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने दिया सिरदर्द?

बड़ा फैसला ले सकती है भाजपा, वोट मांगे ला… भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने दिया सिरदर्द?

faridabadnews24By faridabadnews24May 2, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Bihar Lok Sabha Chunav: भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह आसनसोल से तो चुनाव नहीं लड़े लेकिन बिहार की काराकाट सीट पर भाजपा के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं. बिहार की इस लोकसभा सीट पर वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. उनकी घोषणा से भाजपा – एनडीए में खलबली मच गई है. अब केंद्रीय मंत्री और आरा से उम्मीदवार आरके सिंह ने साफ कह दिया है कि काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के प्रत्याशी हैं. अगर पवन सिंह नहीं माने तो उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया जाएगा.

आरके सिंह ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ जो भी खड़ा होगा, वह NDA का विरोधी होगा. वह नरेंद्र मोदी का विरोधी होगा. उन्होंने एक तरह से मैसेज देते हुए कहा कि पवन सिंह बैठ जाएं नहीं तो उन्हें पार्टी से निकालना ही ठीक रहेगा.

दरअसल, पवन सिंह भाजपा में आए तो पार्टी ने आसनसोल से उन्हें टिकट दे दिया था. शत्रुघ्न सिन्हा वहां से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. कुछ गानों पर विरोध होने लगा तो पवन सिंह ने 24 घंटे के भीतर ही चुनाव नहीं लड़ने की बात कही. इसके बाद न तो उन्होंने पार्टी छोड़ी और न ही निकाले गए. एनडीए से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उतरने का मन बना लिया.

भाजपा के लिए मुश्किल यह है कि अगर पवन सिंह चुनाव लड़ते हैं तो काराकाट ही नहीं, आरा लोकसभा सीट पर भी जातीय समीकरण प्रभावित हो सकता है और भगवा दल यह कभी नहीं चाहेगा. पवन सिंह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं, जिसमें वह लोगों से प्रचार करते दिखाई देते हैं. भारी भीड़ उमड़ रही है.

काराकाट में प्रचार के दौरान पवन सिंह पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं लेकिन एनडीए प्रत्याशियों पर तंज भी कस रहे हैं. एक वीडियो में वह कहते सुने जाते हैं कि कुछ लोग विकास के काम पर ध्यान नहीं देंगे और मोदी जी के नाम पर चुनाव जीतना चाहते हैं. भाजपा उनके रोडशो में उमड़ रही भीड़ भी देख रही होगी. लोग अपने स्टार से मिलने, सेल्फी लेने और बतियाने के लिए बेकरार दिखाई दे रहे हैं. अब भाजपा बड़ा फैसला ले सकती है.

NEWS SOURCE : zeenews

ask for votes... Bhojpuri star Pawan Singh giving headache? BJP can take a big decision faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.