
फरीदाबाद : सेक्टर 19 के एक पार्क में सेक्टर निवासियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का जोरदार स्वागत किया। ‘चाय पर चर्चा ‘ में शामिल सैकड़ों निवासियों ने कृष्णपाल गुर्जर को भारी मतों से जीत दर्ज करने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले 10 वर्षो की उपलब्धियां गिनाई। मुख्य रूप से मीटिंग में चंद्र प्रकाश गेरा , दिव्या सहगल, यश पाल बब्बर,नवनीत छाबड़ा, सुशील चौधरी,पी सी गुप्ता, बी डी गेरा, नवीन शर्मा, फहीम अहमद, राकेश भाटिया, सतीश आहूजा,आर के गेरा, मोहन लाल वधवा, चो. हुकम सिंह, मनीश चांदना,RWA जनरल सेक्रेटरी खेरा जी आदि शामिल हुए। विधायक नरेंद्र गुप्ता एवम् भाजपा नेता अजय गौड़ भी विशेष रूप से पधारे थे।

