
जींद : पंचकूला (हरियाणा) में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में सामाजिक कार्यकर्ता अभय चौधरी की शिकायत पर बादशाह (असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

अब खबर है कि कानूनी शिकायतों और सरकारी दबाव के चलते यूट्यूब ने भारत में गाने ‘टटीरी’ की उपलब्धता को ब्लॉक कर दिया है। यूजर्स को अब भारत के डोमेन पर यह मैसेज दिख रहा है: “This content is not available on this country domain due to a legal complaint from the government”। गाना 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था और रिलीज के कुछ दिनों में ही यह वायरल हो गया था, लेकिन विवाद के बाद अब भारत में इसकी पहुंच सीमित हो गई है। पुलिस की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गाने में लाइन जैसे “आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबको घोड़ी बनाने” जैसी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जो महिलाओं और लड़कियों को ऑब्जेक्टिफाई करती है। साथ ही वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म वाली लड़कियों को बैग फेंकते हुए दिखाया गया है, जिसे गलत संदेश देने वाला माना जा रहा है।
वहीं हरियाणा राज्य महिला आयोग (Haryana State Commission for Women) ने भी मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए बादशाह को 13 मार्च को सुनवाई के लिए समन जारी किया है। आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि गाने के बोल असभ्य हैं और सांस्कृतिक सीमाओं का उल्लंघन करते हैं। कई रिपोर्ट्स और शिकायतों में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से गाने को हटाने की मांग की गई थी।
NEWS SOURCE Credit :punjabkesari
