Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Home » नूंह जिले में 7 गोवंश और 70 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, 2 अलग-अलग मामलों में 7 गो-तस्कर गिरफ्तार

नूंह जिले में 7 गोवंश और 70 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, 2 अलग-अलग मामलों में 7 गो-तस्कर गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24March 9, 2026No Comments3 Mins Read
7 cattle and 70 kg of banned meat recovered in Nuh district, 7 cow smugglers arrested in 2 separate cases
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नूंह: नूंह जिले में पुलिस ने गौ-तस्करी और गौकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। फिरोजपुर झिरका सदर थाना और आकेड़ा थाना क्षेत्र में हुई इन कार्रवाइयों के दौरान कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीन पिकअप गाड़ियों से सात गोवंश को मुक्त कराया, जबकि एक मोटरसाइकिल से करीब 70 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, नकदी और कुछ औजार भी कब्जे में लिए गए हैं। रमजान के पवित्र महीने में भी जिले में गौ-तस्करी और गौहत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बड़ी महापंचायतें आयोजित की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है।

फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजाब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान से हरियाणा की ओर गौधन लेकर तीन पिकअप गाड़ियां बॉम्बे एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाली हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव बावनढेड़ी के पास नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध तीन पिकअप गाड़ियां आते ही पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगीं, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों वाहनों को रोक लिया।

तलाशी के दौरान पिकअप गाड़ियों से कुल सात गायें बरामद हुईं, जिन्हें रस्सियों से बांधकर ले जाया जा रहा था। मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में साजिद निवासी कहरानी, भिवाड़ी (राजस्थान), सैकुल निवासी गंगवानी पिनंगवा, नूंह, अकबर निवासी गंगवानी पिनंगवा, नूंह, संजय निवासी तिजारा (राजस्थान), ललित कुमार निवासी ढाकी तिजारा (राजस्थान) और इरसाद निवासी अमीनाबाद फुसेता थाना बिछोर, नूंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल फोन और करीब 27,450 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गोहत्या निषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
|
वहीं दूसरे मामले में सीएस स्टाफ नूंह को सूचना मिली कि युनुस निवासी आकेड़ा मोटरसाइकिल पर प्रतिबंधित मांस लेकर बेचने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दिहाना के कच्चे रास्ते पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन जल्दबाजी में मोटरसाइकिल से गिर गया और पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल से करीब 70 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, एक खुर्जी, छुरी और कुल्हाड़ी बरामद की गई। आरोपी युनुस के खिलाफ भी संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में गौ-तस्करी और गौकशी जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

7 cattle and 70 kg of banned meat recovered in Nuh district 7 cow smugglers arrested in 2 separate cases faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

    Related Posts

    LIC Scheme: LIC की इस स्कीम से हर महीने मिलेंगे 7,000 रुपये, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका!

    March 9, 2026

    बोलीं मेरे शरीर को पूरा निचोड़ लिया… फिल्म ‘शैतान’ की एक्ट्रेस ने खोला राज

    March 9, 2026

    चिल्लाती रही नाबालिग, फिर भी दरिंदों को नहीं आई तरस पैर बांधकर खेत में किया रेप

    March 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • देश-विदेश
    • फरीदाबाद
    • हरियाणा
    • कारोबार
    • क्राईम
    • मनोरंजन

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.