Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा हरियाणा सरकार का, जानिये कौन फ्री साथ में कर सकेगा सफर ?

रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा हरियाणा सरकार का, जानिये कौन फ्री साथ में कर सकेगा सफर ?

faridabadnews24By faridabadnews24August 11, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा सरकार ने बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को इस साल भी मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें।परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि मख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि विभाग द्वारा पिछले कई सालों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही थी। लेकिन पिछले साल कोविड-19 महामारी के चलते इसकी अनुमति नहीं दी गई थी। इस समय चूंकि कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है, इसलिए इस सुविधा को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।परिवहन मंत्री ने कहा कि इस दौरान 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बसें चलाई जाएंगी और सुरक्षा के लिए उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे। बस में सफर करने वालों को फेस मास्क के साथ-साथ अन्य कोविड प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखना होगा।हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात दी है। परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने इसकी जानकारी दी।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाई-बहन के इस पावन पर्व पर महिलाओं को हरियाणा राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा का उपहार दिया जाएगा। एक दिन के लिए 12 से 15 साल के बच्चें के साथ महिलाएं मुफ़्त यात्रा कर सकेंगी। मूलचंद ने कहा कोविड प्रोटोकॉल का मुफ्त यात्रा में पालन करना होगा।मूलचंद शर्मा ने कहा कोविड कि चलते परिवहन व्यवस्था में दिक्कत थी अब 90 फीसदी बसें सड़क पर चल रही है। उन्होंने कहा अभी वॉल्वो में लोग कम सफ़र कर रहें हैं लेकिन जिन रूट पर यात्री है उन जगहों पर वॉल्वो चलाई जा रही है. रोहतक हिसार फरीदाबाद और जयपुर के लिए वॉल्वो बस चलाने का कोई फैसला नहीं किया है।मूलचंद शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। अलीगढ़ रुट पर परमिट में कुछ समस्या आ रही है इसको लेकर आज मैं उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री से आज बात करूंगा।

वहीं तीज और रक्षाबंधन पर्व के लिए रोडवेज ने अलग से तैयारी की है। कोरोना की दूसरी लहर खत्म के बाद अब रोडवेज की बसों का चक्का चलने लगा है। गाड़ियों के रूट बढ़ा दिए गए हैं. पुराने रूट भी खोले जा रहे हैं।हालांकि अब अवैध बसों के चालान किए जा रहे हैं लेकिन ये बसें अब सामान्य हो गई हैं। हरियाणा रोडवेज का जब से संचालन शुरू हुआ है, तब से धीरे-धीरे बसों की संख्या बढ़ रही है। श्रावन मास में हरिद्वार जा रहे हैं श्रद्धालु. इस वजह से वहां के लिए भी बसों का फेरा बढ़ा दिया गया है।

faridabadnews faridabadnews24 Haryana government's gift to women on Rakshabandhan know who will be able to travel for free together?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.