Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चेहरा भी कुचला, फिर बोरे में शव भरकर नाले में फेंका, बेटा नहीं होने पर की पत्नी की हत्या

चेहरा भी कुचला, फिर बोरे में शव भरकर नाले में फेंका, बेटा नहीं होने पर की पत्नी की हत्या

faridabadnews24By faridabadnews24February 1, 2026Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
The face was also crushed, then the body was put in a sack and thrown into a drain; the husband murdered his wife because she did not give birth to a son.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-17 स्थित बालूघाट गली नंबर-3 में बेटा नहीं होने से नाराज पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान फूलो देवी के रूप में हुई है। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर आश्रम घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी में गिरने वाले नाले के मुहाने पर फेंक दिया गया। शुक्रवार को नदी के किनारे क्रिकेट खेल रहे बच्चों की नजर बोरे पर पड़ी। कुत्तों द्वारा बोरा नोचे जाने के बाद जब बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। वहीं सूचना मिलने पर सिकंदरपुर थाना पुलिस, सिटी एसपी, नगर एएसपी और अन्य अधिकारी भी मौके पर  पहुंच गए।

22 जनवरी से लापता था महिला

मृतक महिला के भाई शिवनाथ शाह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक महिला के भाई शिवनाथ शाह ने बताया कि फूलो देवी 22 जनवरी से लापता थी। इस संबंध में 25 जनवरी को ही सिकंदरपुर थाने में पति संतोष शाह और उसके तीन भाइयों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। परिजनों का गंभीर आरोप है कि केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। परिजनों का कहना कि अगर पुलिस समय रहते आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करती तो शायद फूलो देवी की जान बच सकती थी।

भाई ने दर्ज कराई थी एफआईआर

एफआईआर में फूलो के पति संतोष शाह और उसके तीन भाइयों को नामजद किया गया था। मृतका के भाई का आरोप है कि बेटा नहीं होने के कारण संतोष और उसके परिवार वाले लगातार फूलो को प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने समय रहते आरोपियों से पूछताछ नहीं की।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

वहीं सिटी एसपी ने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे आशंका है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद ही फूलो की हत्या की गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बोरे में भरकर नदी किनारे फेंका गया। एफएसएल टीम द्वारा भी जांच की जा रही है। बताया गया है कि मुख्य आरोपी संतोष शाह कृष्णा टॉकीज के सामने जूस का ठेला लगाता है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन संतोष और उसके भाई पिछले तीन दिनों से फरार हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

faridabadnews faridabadnews24 The face was also crushed then the body was put in a sack and thrown into a drain; the husband murdered his wife because she did not give birth to a son.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.