Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दोहा वार्ता के उपबंधों पर बौखलाया पाकिस्‍तान

दोहा वार्ता के उपबंधों पर बौखलाया पाकिस्‍तान

faridabadnews24By faridabadnews24March 2, 2020No Comments3 Mins Read

अमेरिका और तालिबान समझौते के चंद घंटों बाद ही पाकिस्‍तान ने कहा है पाक और अफगानिस्‍तान के द्विपक्षीय मुद्दों को सुलझाने के लिए अमेरिका को शामिल करने की जरूरत नहीं है। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपनी नाराजगी व्‍य‍क्‍त करते हुए कहा कि अफगानिस्‍तान और इस्‍लामाबाद के साथ कोई भी समझौता अमेरिका को शामिल किए बगैर द्विपक्षीय संबंधों के आधार से किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों के लिए अमेरिकी मध्‍यस्‍थता की कोई जरूरत नहीं है। बता दें कि तालिबान के शांति समझौते के बाद पाकिस्‍तान की यह सुगबुगाहट कहीं न कहीं उसकी अमेरिका के प्रति नाराजगी को दर्शाता है।

दोहा घोषणा पत्र के एक खंड पर पाक की नाराजगी

दरअसल, पाकिस्‍तान ने दोहा घोषणा पत्र के एक खंड पर अपनी अप्रत्‍यक्ष नाराजी व्‍यक्‍त की है। इस घोषणा के खंड में से एक में यह लिखा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विचार-विमर्श करने की व्यवस्था के लिए काम करता रहेगा, ताकि एक-दूसरे देश की सुरक्षा खतरे में नहीं पड़े। बता दें कि काबूल की सरकार पाकिस्‍तान पर यह आरोप लगाती रही है कि तालिबान पाकिस्‍तान में सरकारी शरण पाते रहे हैं। इसको लेकर पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान सरकार में मनमुटाव भी रहा है। इसलिए दोहा समझौते में इसके उल्‍लेख की जरूरत महसूस की गई थी।

दोनों को पड़ोसी मुल्‍कों की तरह वर्ताव करना चाहिए

पाक विदेश मंत्री ने कहा कि अफगानिस्‍तान को सीधे बात करनी चाहिए। उन्‍हाेंने कहा अमेरिका तो अफगानिस्‍तान से पूरी तरह से निकलने की योजना बना रहा है, लेकिन हम दोनों पड़ोसी मुल्‍क सदैव रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि अगर मेरे पास अफगानिस्तान के साथ कोई मुद्दा है, तो मैं वाशिंगटन को एक भूमिका निभाने के लिए नहीं कहूंगा।

पाक के अथक प्रयास का नतीजा है दोहा वार्ता

महमूद कुरैशी ने कहा कि दोहा में अमेरिका और तालिबान समझौता कभी नहीं होता अगर पाकिस्‍तान ने सभी पक्षों को आश्‍वस्‍त नहीं किया होता। पाकिस्‍तान ने इस समझौते के लिए अथक प्रयास किया है। उन्‍होंने कहा अगर पाकिस्तान ने सभी पक्षों को यह आश्वस्त नहीं किया होता कि अफगानिस्तान में 18 साल के संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं था। उन्‍होंने कहा पाकिस्‍तान सभी पक्षों को यह मनवाने में सफल रहा कि इस समस्‍या का केवल राजनीतिक समाधान है। कुरैशी ने कहा कि पाकिस्‍तान ने राजनीतिक समाधान के लिए तालिबान और अमेरिका दोनों को राजी करके इस समझौते को सुगम बनाया। इससे दोनों पक्षों को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्‍त हुआ। उन्‍होंने कहा कि हमने तालिबान प्रतिनिधिमंडल को इस समझौते के लिए आश्‍वस्‍त किया।

पाक ने दोहा वार्ता के प्रमुख तालिबानी नेता को आठ साल तक सुरक्षित रखा

पाक विदेश मंत्री ने कहा कि तालिबान नेता अब्‍दुल गनी बरादर को आठ साल तक अपनी कस्‍टडी में रखा। गनी ने आतंकवादी समूहों की ओर से दोहा समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। उन्‍होंने कहा कि गनी की गिरफ्तारी के कुछ महीने बाद अमेरिकी अधिकारियों ने इस्‍लामाबाद को अपनी अफगान रणनीति के लिए एक बड़े खतरे के रूप में देखा। पाकिस्‍तान ने गनी को अफगानिस्‍तान या संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका को नहीं सौंपा। वर्ष 2018 में वह तालिबान की वार्ता टीम का प्रमुख बन गया। गनी ने दोहा में एक साल से अधिक समय तक अमेरिकी वार्ताकारों के साथ बातचीत की।

faridabadnews24 Pakistan furious over the provisions of Doha talks
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जर्नलिस्ट समेत 6 लोग AIIMS में भर्ती, हरियाणा से 30 दोस्त आए थे घूमने, ऋषिकेश में होटल की 5वीं मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट

May 23, 2026

जानिये क्या है वजह? हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, 4 वरिष्ठ डॉक्टर सस्पेंड

May 20, 2026

यहां देखें पूरी लिस्ट, हरियाणा में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IPS-3 HPS अधिकारियों के किए गए तबादले

May 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.