फरीदाबाद: फरीदाबाद में बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप के खिलाफ फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। विधायक सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों की शिकायत पर इतने नाराज हुए कि उन्होंने नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल को फोन कर अधिकारी को हटाने और उसकी जगह दूसरे अधिकारी को चार्ज देने के निर्देश दे दिए। वीडियो में विधायक एक्सईएन मनदीप के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह काम नहीं करता और…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर पहुंचे एक शख्स ने सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा को नौकरी से हटवाने की धमकी दे दी। आरोपी ने सीएमओ कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों पर रौब झाड़ने की कोशिश की। उसने सीएमओ से यहां तक कह दिया कि वह उनकी नौकरी खा जाएगा। हालांकि, सीएमओ को उसकी गतिविधियों पर शक हो गया और उन्होंने तुरंत डायल-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस आरोपी को पकड़कर एनआईटी नंबर-3 चौकी ले गई। दरअसल, बीके अस्पताल में करीब 50 लाख रुपये के कथित डीजल घोटाले की जांच चल…
फरीदाबाद में झाड़-फूंक के नाम पर एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाने और फिर इलाज के नाम पर हजारों रुपये मांगने का मामला सामने आया है. युवती की मां ने एक मौलवी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है. महिला का आरोप है कि मौलवी ने झाड़-फूंक के बहाने उसकी बेटी को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इसके बाद से ही उसकी बेटी की तबीयत लगातार बिगड़ रही है. आरोप है कि मौलवी अब इलाज के नाम पर 51 हजार रुपये और ठीक होने के बाद 21 हजार रुपये देने की मांग कर रहा है. बजरंग…
बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं. करीब चार साल पहले उन्होंने बड़े धूमधाम से बिजनेसमैन गौतम हाथीरामानी के साथ लंदन में दूसरी शादी रचाई थी. अब खबर आ रही है कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है. इस बात की जानकारी खुद कनिका कपूर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी. इस अचानक आई खबर से उनके चाहने वाले काफी हैरान हैं. हर कोई ये सोच रहा था कि कनिका की जिंदगी में अब सब कुछ ठीक हो गया है, लेकिन इस…
बिहार के मधुबनी में पुलिस अधिकारी पर फायरिंग करने का आरोप है जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई। मामला बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ का है जहां पुलिस पदाधिकारी ने फायरिंग की। इस घटना में गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना में बाबूबरही थाना में पदस्थापित एक ASI पर गंभीर आरोप लगे हैं। ASI ने की फायरिंग, 1 ग्रामीण की मौत बलिराजगढ़ के पास पुलिस एएसआई की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसी दौरान ASI का पास…
सीधी : सीधी जिले के कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के एक ग्रुप में कथित तौर पर अश्लील वीडियो भेजे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महाविद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर उमेश पाठक के मोबाइल नंबर से 31 अक्टूबर को छात्राओं के ग्रुप में छह वीडियो भेजे गए। वीडियो के साथ उन्हें खोलकर देखने की बात भी लिखी गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद छात्राओं ने महाविद्यालय के अधिकारियों से शिकायत की। घटना के बाद शिक्षक ने मोबाइल हैक होने की बात कही है, जबकि मामले को लेकर महाविद्यालय में सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक,…
बहादुरगढ़ : दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर रोहद टोल के पास स्पेशल टास्क फोर्स (STF) रोहतक की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा हैरियर गाड़ी से करीब 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद कारतूसों में 32 बोर और 315 बोर के कारतूस शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने गाड़ी में सवार कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल बताई जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, STF रोहतक की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि…
दिवाली से कुछ दिन पहले उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 7 और 8 नवंबर को सुबह छह से सात बजे तथा रात आठ से दस बजे तक हरित पटाखे फोड़ने की अनुमति दे दी है। इस वर्ष दिवाली का पर्व आठ नवंबर को मनाया जाएगा। न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने निर्देश दिया कि अस्पतालों, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों तथा अधिसूचित ध्वनि निषेध क्षेत्रों के 300 मीटर के दायरे में पटाखे फोड़ने की अनुमति नहीं होगी। पीठ ने 29 अक्टूबर को यह आदेश दिया था, जिसकी प्रति सोमवार…
फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में महीनों से खड़ी चार एंबुलेंसों के नाम पर करीब 50 लाख रुपये का डीजल खरीदे जाने का मामला सामने आया है। मामला उजागर होने के बाद आज नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के डाइरेक्टर जनरल डॉ वीरेंदर यादव फरीदाबाद पहुंचे और जांच कमेटी गठित की. कमेटी को 5 दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामला सामने आने के बाद हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता…
गुजरात के वडोदरा में एक 47 वर्षीय महिला, उसके बेटे और बेटी अपने घर में मृत पाए गए। गुरुवार को पुलिस को तीन सुसाइड नोट मिले, जिनमें पैसों के लेन-देन और लगभग 33 लाख रुपये के कर्ज का जिक्र है। मृतकों की पहचान आरतीबेन सोनी, उनके 24 वर्षीय बेटे नीलकंठ सोनी और 22 वर्षीय बेटी जेनी सोनी के रूप में हुई है। उनके शव घर के अलग-अलग हिस्सों में फंदे से लटके मिले। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) जीबी बभानिया के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि तीनों की मौत फांसी लगाने से हुई है। हालांकि, विसरा के नमूने…
