Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जान लेंगे तो हो सकता है आपका भी फायदा, बचपन में डायरी में एक ही बात लिखा करती थीं Ankita Lokhande

जान लेंगे तो हो सकता है आपका भी फायदा, बचपन में डायरी में एक ही बात लिखा करती थीं Ankita Lokhande

faridabadnews24By faridabadnews24April 22, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मुंबई। अंकिता लोखंडे आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पवित्र रिश्ता में अर्चना का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अंकिता लोखंडे ने टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड में आने तक का सफर तय किया है। रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ के लिए बिग बॉस 17 की फाइनलिस्ट को काफी सराहना मिली। बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने के बाद अंकिता लोखंडे को अपने बर्ताव के लिए काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी। अंकिता लोखंडे ने ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की, लेकिन इसी के साथ उन्होंने बचपन की यादों को ताजा करते हुए बताया कि वो क्या एक बात थी, जो वो हमेशा लिखती थीं।

अंकिता लोखंडे को बचपन में डायरी लिखने का शौक था

भविष्य में क्या बनना है, कौन से पेशे में जाना है, बचपन में उसको लेकर स्पष्टता बहुत कम लोगों में होती है। हालांकि, खुद के लिए सोची हुई हर बात सच हो जाए यह भी संभव नहीं है। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का मानना है कि अगर आप अपने लिए कुछ बातें सोच लें और ठान लें कि करना है, तो किस्मत भी उसमें साथ देने लगती है।

इस खास बातचीत में अंकिता अपना एक किस्सा सुनाती हैं,

“जब मैं तीसरी या चौथी क्लास में थी, तब मैंने अपनी एक डायरी बनाई थी। उस डायरी में मैंने एक नोट अपने मम्मी-पापा के लिए लिखा था कि मुझे हीरोइन बनना है। फिल्मों में अभिनय करने के लिए मुंबई जाना है। वह सपना मेरे साथ बड़ा होता चला गया और आज मैं यहां पर हूं। मुझे खुद के लिए जो चाहिए होता है, उसके बारे में मैं सोचना शुरू करती हूं। हालांकि अब मैं डायरी नहीं लिखती हूं। आज डायरी लिखती, तो पता नहीं उसमें क्या-क्या लिख देती”।

ट्रोलिंग से ज्यादा सराहना रखती है मायने

वैसे अंकिता इस लिस्ट में अकेली नहीं है, जो फैंस को अपने सपने पूरे करने के लिए मेनिफेस्ट करने के बारे में बता रही हैं। उनसे पहले अनुष्का शर्मा से लेकर कई एक्ट्रेस ये बता चुकी हैं। अंकिता इंटरनेट मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। क्या होने वाली ट्रोलिंग से उन्हें डर नहीं लगता है?

ankita lokhande on trolling

इस पर वह कहती हैं कि ट्रोलिंग को भला कौन रोक सकता है। ट्रोलिंग तो होती ही रहती है। जिन्हें ट्रोलिंग करनी है, वह करते रहें। जिन्हें मेरे काम की सराहना करनी है, वह भी करते रहें। मुझे लगता है कि ट्रोलिंग से ज्यादा मेरे लिए सराहना मायने रखती है। जो मेरी तारीफ करते हैं, उनकी तरफ मैं ज्यादा ध्यान देना चाहूंगी।

NEWS SOURCE : jagran

Ankita Lokhande used to write only one thing in her diary in her childhood. faridabadnews faridabadnews24 If you know then it may be beneficial for you too
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.