Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस जानलेवा बीमारी के बन सकते हैं मरीज, इससे हर मिनट हो रही मौतें, ज्यादा गुस्सा करने वाले हो जाएं सावधान

इस जानलेवा बीमारी के बन सकते हैं मरीज, इससे हर मिनट हो रही मौतें, ज्यादा गुस्सा करने वाले हो जाएं सावधान

faridabadnews24By faridabadnews24May 3, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Anger increase CVDs Risk: आजकल लोगों की जिंदगी काफी अस्त-व्यस्त हो गई है, जिसकी वजह से गुस्सा बढ़ रहा है. तमाम लोग फ्रस्ट्रेशन के कारण घर से लेकर ऑफिस तक छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगते हैं. अब तक आपने सुना होगा कि हद से ज्यादा गुस्सा करने से मेंटल हेल्थ खराब हो सकती है, लेकिन एक नई रिसर्च में बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है. इसमें पता चला है कि ज्यादा गुस्सा आपकी ब्लड वेसल्स के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. इसकी वजह से लोगों को हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी जानलेवा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार किसी तनावपूर्ण अनुभव के बाद गुस्सा करने से आपकी रक्त वाहिकाओं यानी ब्लड वेसल्स की आराम करने की क्षमता अस्थायी रूप से बिगड़ सकती है. ब्लड वेसल्स के जरिए भी शरीर में सही ब्लड फ्लो होता है. जब इन वेसल्स में परेशानी हो जाती है, तब ब्लड फ्लो बाधित होने लगता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक की कंडीशन पैदा हो सकती है. शोधकर्ताओं ने इस स्टडी में शामिल लोगों की रक्त वाहिकाओं की परत वाली कोशिकाओं का मूल्यांकन गुस्से से पहले और इसके बाद किया. इसी डाटा के आधार पर शोधकर्ताओं ने अध्ययन का निष्कर्ष निकाला है.

शोधकर्ताओं ने स्टडी में पाया कि एक गुस्सा करने वाली घटना को याद करने से रक्त वाहिका का फैलाव 40 मिनट तक बिगड़ जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. अमेरिका के वाशिंगटन स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी के इरविंग मेडिकल सेंटर में मेडिसिन के प्रोफेसर और स्टडी के लीड ऑथर डॉ. दाइची शिम्बो का कहना है कि हमने देखा कि गुस्से की स्थिति पैदा करने से रक्त वाहिका में शिथिलता आ गई, हालांकि हम अभी तक नहीं समझ पाए हैं कि इन परिवर्तनों का कारण क्या हो सकता है. अध्ययन से पता चला है कि मेंटल हेल्थ किसी व्यक्ति के हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम कारकों को प्रभावित कर सकती है.

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के अनुसार अमेरिका में हर 40 सेकंड में किसी को हार्ट अटैक आता है और हार्ट डिजीज से हर 33 सेकंड में एक अमेरिकी की मौत हो जाती है. AHA की यह भी रिपोर्ट है कि अमेरिका में हर 40 सेकंड में किसी एक शख्स को स्ट्रोक होता है और हर 3 मिनट 14 सेकंड में एक अमेरिकी की इससे मृत्यु हो जाती है. दुनियाभर में हर साल करोड़ों की तादाद में लोग कार्डियोवैस्कुलर डिजीज की चपेट में आकर अपनी जान गंवा देते हैं. हार्ट डिजीज के भारत में भी लाखों मरीज हैं. इससे बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और समय-समय पर कार्डियोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए l

NEWS SOURCE : news18

deaths are happening every minute due to this faridabadnews faridabadnews24 people who are very angry should be careful. You can become a patient of this deadly disease
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.