Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब लाखों रुपये में कर रहा कमाई, सरकारी नौकरी के लिए भटक रहा था शख्स, खोल दिया गधे का फार्म

अब लाखों रुपये में कर रहा कमाई, सरकारी नौकरी के लिए भटक रहा था शख्स, खोल दिया गधे का फार्म

faridabadnews24By faridabadnews24April 22, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अहमदाबाद: गधा एक ऐसा प्रजाती है, जिसे हम किसी को नीचा दिखाने के ‘मेटाफोर’ के रूप में करते हैं या इसे बिना किसी क्रेडिट के बोझ ढोने के लिए करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि गधा पालना कितना फायदेमंद हो सकता है. चलिए बताते हैं. गुजरात के पाटन जिले के एक धीरेन सोलंकी गधे (फीमेल) का दूध प्रति लीटर 5000 से 7000 रुपये में बेच रहे हैं. गुजरात के धीरेन सोलंकी ने पाटन जिले के अपने गांव में 42 गधों का एक गधा फार्म बनाया है. साउथ इंडिया के राज्यों में इसकी भारी डिमांड है. ये गधी का दूध बेच कर प्रति महीने 2-3 लाख रुपये कमा रहे हैं.

कैसे शुरू हुई यात्रा
सोलंकी ने बताया कि वह काफी समय से सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहे थे. सरकारी तो नहीं, कुछ प्राइवेट नौकरियां मिली, लेकिन सैलरी से मेरे परिवार का खर्च मुश्किल से ही पूरा हो पाता था. इसी दौरान मुझे दक्षिण भारत में गधा पालन के बारे में पता चला. कुछ लोगों से मुलाकात की और लगभग 8 महीने पहले अपने गांव में इस फार्म की स्थापना की. शुरू में 20 गधों के फार्म के लिए और 22 लाख रुपया इनवेस्ट किया.

गुजरात में बिलकुल मांग नहीं है
सोलंकी ने बताया शुरुआत काफी कठिन रहा. गुजरात में गधी के दूध की मांग बिलकुल नहीं है. पहले पांच महीनों तक कुछ आमदनी नहीं हुई. जैसे ही पता चला कि साउथ इंडिया में इसकी मांग काफी है, मैंने कंपनियों तक दूध पहुंचना शुरू किया. कर्नाटक और केरलमें इसकी ज्यादा मांग है. सोलंकी ने बताया कि मेरे ग्राहकों में कॉस्मेटिक कंपनियां भी हैं, जो अपने उत्पादों में गधी के दूध का उपयोग करती हैं.

1 लीटर का दाम 5 से 7 हजार
सोलंकी ने बताया कि गधी के दूध की कीमत 5 हजार रुपये से 7 हजार रुपये के बीच है. दूध को ताजा रखने के लिए हम उसे फ्रीजर में स्टोर करते हैं. दूध को सुखाकर पाउडर के रूप में भी बेचा जाता है. पाउडर दूध की कीमत लगभग एक लाख प्रति किलोग्राम तक होती है.

सरकार से कोई मदद नहीं
सोलंकी के पास अब अपने फार्म में 42 गधे हैं. इनके लिए उन्होंने अब तक लगभग 38 लाख रुपये का निवेश किया है. उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य सरकार से कोई मदद नहीं ली है, लेकिन वह चाहते हैं कि सरकार भी इस क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करे.

गधी के दूध के फायदे
प्राचीन काल में गधी के दूध का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता था. कुछ प्राचीन लेखों में दावा किया गया है कि मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा इससे स्नान करती थी. ऐसा माना जाता है कि चिकित्सा के जनक, यूनानी चिकित्सक हिप्पोक्रेट्स ने लीवर की समस्याओं, नाक से खून बहने, विषाक्तता, संक्रामक रोगों और बुखार के लिए गधी का दूध को काफी उपयोगी बताया किया था.

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 Now earning in lakhs of rupees opened a donkey farm the person was wandering for a government job
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.