Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, बर्थडे पर केक खाने से कैसे हुई लड़की मौत?

जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, बर्थडे पर केक खाने से कैसे हुई लड़की मौत?

faridabadnews24By faridabadnews24April 23, 2024No Comments2 Mins Read

पंजाब के पटियाला में केक खाने से 10 वर्षीय लड़की की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सैंपल की जांच रिपोर्ट से पता चला है कि केक में सिंथेटिक स्वीटनर की मात्रा काफी अधिक थी। हालांकि, मौके से बरामद केक के सैंपल की रिपोर्ट अभी एफएसएल लैब भेजी जाएगी। बीते 24 मार्च को इस लड़की का जन्मदिन था। इस मौके पर पटियाला की एक बेकरी से ऑनलाइन ऑर्डर करके चॉकलेट केक मंगाया गया था। इसे खाने के बाद उसका पूरा परिवार बीमार पड़ गया।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय जिंदल ने बताया कि केक का सैंपल टेस्ट के लिए एकत्र किया गया था। रिपोर्ट से पता चला कि इसे पकाने के लिए उच्च मात्रा में सैकरीन का इस्तेमाल किया गया जो कि मीठा स्वाद वाला सिंथेटिक कंपाउंड है। आमतौर पर भोजन और पेय पदार्थों में थोड़ी मात्रा में सैकरीन का इस्तेमाल किया जाता है। यह आपके रक्त शर्करा के स्तर को तेजी से बढ़ा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि बेकरी के खिलाफ जल्द ही ऐक्शन लिया जाएगा। साथ ही उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। बेकरी मालिक के खिलाफ पहले ही FIR दर्ज हो चुकी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो
बता दें कि बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसमें मानवी अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले केक काटते और परिवार के साथ जश्न मनाते नजर आई। मगर, केक खाने के कुछ घंटों बाद उसकी छोटी बहन सहित उसका पूरा परिवार बीमार पड़ गया। मानवी के दादा ने कहा कि लड़कियों को उल्टियां होने लगीं। मानवी ने भी शिकायत की कि उसका मुंह सूख रहा है और काफी प्यास लग रही है। इसके कुछ देर बाद उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई। परिवार के लोग जब मानवी को अस्पताल ले गए तो उसे ऑक्सीजन पर रखा गया। मगर, उसे बचाया नहीं जा सका।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 how did the girl die after eating cake on her birthday? Shocking revelation in the investigation report
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.