Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Noida Fire: मौके पर पहुंची दमकल की 15 गाड़ियां, नोएडा में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, आसमान में उठी लपटें

Noida Fire: मौके पर पहुंची दमकल की 15 गाड़ियां, नोएडा में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, आसमान में उठी लपटें

faridabadnews24By faridabadnews24April 28, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नोएडा: नोएडा में एक कंपनी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. यहां लेदर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी में सुबह तकरीबन 4 बजे के आस-पास आग लग गई. घटना की खबर लगते ही दमकल विभाग की तकरीबन 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू हुआ. गनीमत रही कि किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रविवार सुबह नोएडा के सेक्टर 65 इलाके में लेदर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी की इमारत में आग लग गई. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. धीरे-धीरे करके आग की लपटें बढ़ती चली गईं. आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि बहुत दूर तक दिखाई दे रही थीं. इस घटना में कंपनी के भीतर रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया है.

 

लोगों ने फौरन पुलिस को सूचित कर दिया. इसके बाद मौके पुलिस विभाग और दमकर विभाग की 15 गाड़ियां पहुंच गईं. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने कहा कि हमें सुबह करीब साढ़े चार बजे एक लेदर बनाने वाली कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी. 15 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग बुझा दी गई है. उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है.

गौरतलब है कि शनिवार को नोएडा सेक्टर 62 में भी आगजनी की घटना हुई थी. यहां एक निर्माणाधीन 20 मंजिला बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल में आग लग गई थी. इसके बाद तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझायी जा सकी थी. हालांकि राहत की बात ये है कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी.

NEWS SOURCE : news18
faridabadnews faridabadnews24 flames rose into the sky. massive fire broke out in a building in Noida Noida Fire: 15 fire tenders reached the spot
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.