Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 79 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, पंजाब के मशहूर कवि सुरजीत पातर का निधन

79 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, पंजाब के मशहूर कवि सुरजीत पातर का निधन

faridabadnews24By faridabadnews24May 11, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पंजाबी साहित्य की दुनिया से एक बेहद बुरी खबूर सामने आई है। पंजाब में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले मशहूर कवि  एवं लेखक सुरजीत सिंह पातर का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 79 वर्ष की उम्र में अपने घर में अंतिम सांसे लीं और दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रख्यात कवि के परिजन ने बताया कि पातर  रात को ठीक ठाक सोए थे लेकिन फिर नींद से जागे ही नहीं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई नेताओं ने पातर के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि यह पंजाबी साहित्यिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।

पद्मश्री से थे सम्मानित

मशहूर कवि सुरजीत सिंह पातर को 2012 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह पंजाब कला परिषद के अध्यक्ष भी थे। पातर की प्रख्यात काव्य रचनाओं में ‘हवा विच लिखे हर्फ’, ‘हनेरे विच सुलगदी वरनमाला’, ‘पतझड़ दी पाजेब’, ‘लफ्जां दी दरगाह‘ और ‘सुरजमीन’ शामिल हैं। कवि और लेखक को साहित्य अकादमी पुरस्कार, पंचनद पुरस्कार, सरस्वती सम्मान और कुसुमाग्रज साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कपूरथला के रणधीर कॉलेज से स्नातक और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से पीएचडी की। वह लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय से पंजाबी भाषा के प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हुए।

बीजेपी, कांग्रेस और AAP ने जताया दुख

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में CM मान ने कहा कि उन्हें पातर के निधन पर गहरा दुख हुआ है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने उनके निधन को पंजाबी साहित्य के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि वह पातर के निधन पर दुखी हैं, जिन्होंने पंजाबी भाषा की सेवा की और इसे विश्व मानचित्र(world map) पर चमकाया। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अमरिंदर सिंह ने सोशल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रसिद्ध पंजाबी लेखक और कवि पद्मश्री सुरजीत पातर साहब के निधन से आज एक युग का अंत हो गया। उनके परिवार और दुनिया भर में लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। पंजाब ने आज एक महान शख्सियत को खो दिया है।”

पातर के निधन से साहित्य की दुनिया में एक शून्य पैदा हुआ है- शिरोमणि अकाली दल

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पातर के निधन से साहित्य की दुनिया में एक शून्य पैदा हुआ है। बादल ने कहा, “शिव बटालवी के बाद पातर साहब पंजाबियों के सबसे लोकप्रिय कवि थे। मैं उनके परिवार और उनके शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Punjab's famous poet Surjit Patar breathed his last at the age of 79.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.