Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » UP Lok Sabha Election: सोचने पर मजबूर कर देगा यह आंकड़ा, गोरखपुर व बस्ती मंडल में 77 वर्षों में एक महिला सांसद

UP Lok Sabha Election: सोचने पर मजबूर कर देगा यह आंकड़ा, गोरखपुर व बस्ती मंडल में 77 वर्षों में एक महिला सांसद

faridabadnews24By faridabadnews24May 11, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

गोरखपुर: जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। यह बात कहने-सुनने में अच्छी लगती है, परंतु संदर्भ जब राजनीति में महिला दखल का हो तो बहुत सालती है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पुरुषों से आगे रहने वाली पूर्वांचल की महिलाएं प्रतिनिधित्व पाने में अंतिम पायदान पर हैं। राजनीति का ककहरा सीखने के लिए उर्वरा कहे जाने वाले गोरखपुर व बस्ती मंडल में 77 वर्षों के भीतर महज एक महिला सांसद चुनी जा सकीं। राष्ट्रीय राजनीति में महिलाएं बेशक उच्च शिखर पर पहुंची हैं, लेकिन पूर्वांचल में उनके हिस्से में कोई उल्लेखनीय उपलब्धि नजर नहीं आती। बड़े राजनीतिक दल या यूं कहें जिताऊ पार्टी, महिला प्रत्याशी पर भरोसा न के बराबर जताती हैं। कारण चाहे जो हों, लेकिन आंकड़े इसका प्रमाण हैं। आजादी के बाद लोकसभा के 17 चुनावों में 22 महिलाएं ही यहां से प्रत्याशी बनीं, जबकि मैदान में कुल प्रत्याशियों की संख्या 150 से अधिक थी।

कांग्रेस, सपा और जनता दल ने तो महिलाओं को अवसर भी दिया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इस इलाके में आज तक किसी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया। यद्यपि नारी शक्ति को अधिकार और सम्मान देने के लिए भाजपा ने ही उस महिला आरक्षण कानून को संसद में पास कराया जो 1998 से लंबित था। पति ओमप्रकाश पासवान की हत्या के बाद उपजी सहानुभूति की लहर में सपा के टिकट पर बांसगांव सीट से मैदान में उतरीं सुभावती पासवान इकलौती महिला सांसद रही हैं, जिन्होंने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व संसद में किया। इसके बाद वह तीन बार चुनाव लड़ीं, लेकिन जीत नहीं सकीं।

सुभावती की राजनीतिक विरासत को उनके बेटे कमलेश पासवान आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा के टिकट पर तीन बार से सांसद चुने जा रहे कमलेश इस बार भी बांसगांव सीट से प्रत्याशी हैं। वर्तमान चुनाव की बात करें तो गोरखपुर सीट से सपा के टिकट पर मैदान में उतरीं काजल निषाद इकलौती महिला प्रत्याशी हैं, जिसे किसी बड़े राजनीतिक दल ने उम्मीदवार बनाया है।राजनीतिक विश्लेषक डा. महेंद्र सिंह भी राजनीति में महिलाओं के कम दखल को चिंताजनक मानते हैं। गहन पितृसत्तात्मक समाज को वह इसका प्रमुख कारण बताते हैं। उनका मानना है कि राजनीतिक दलों के भीतर भी पितृसत्तात्मक सोच प्रभावी है। जनप्रतिनिधियों के भीतर मौजूद यह पूर्वाग्रह आंकड़ों से और स्पष्ट हो जाता है।

ज्यादातर महिलाओं को राजनीति में तभी अवसर मिलता है जब उन्हें किसी कारणवश पिता या पति की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाना या बचाना होता है। राजनीति में इस सोच को बदलना होगा। क्योंकि, यही वो मंच है जहां से समाज में तेजी से बदलाव लाया जा सकता है।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 one woman MP in Gorakhpur and Basti division in 77 years UP Lok Sabha Election: This figure will force you to think
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.