Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इन तारीखों में जन्मे लोगों के पास होता है सबसे तेज दिमाग, ऊपर से शांत,अंदर से बेहद तेज

इन तारीखों में जन्मे लोगों के पास होता है सबसे तेज दिमाग, ऊपर से शांत,अंदर से बेहद तेज

faridabadnews24By faridabadnews24December 20, 2025Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
People born on these dates have the sharpest minds; outwardly calm, but incredibly sharp on the inside.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हमारा स्वभाव और सोच काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि हमारा जन्म किस दिन या किस तारीख को हुआ है। अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि से निकलने वाला मूलांक व्यक्ति की सोचने की क्षमता, निर्णय लेने की शैली और व्यवहार पर गहरा असर डालता है। कुछ खास तारीखों में जन्मे लोग बाहर से भले ही शांत और सामान्य नजर आते हों, लेकिन भीतर से उनका दिमाग बेहद तेज, गहरा और रणनीतियों से भरा होता है। यही वजह है कि समाज में ऐसे लोगों को अक्सर “खतरनाक दिमाग” वाला भी कहा जाता है, क्योंकि इन्हें हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।

मूलांक क्या है और क्यों माना जाता है अहम?

अंक ज्योतिष में मूलांक निकालने के लिए जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर एक अंक बनाया जाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 15 तारीख को हुआ है, तो 1 और 5 को जोड़कर मूलांक 6 बनता है। अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक मूलांक होते हैं और हर मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच और फैसले लेने की क्षमता को दर्शाता है। आइए जानते हैं उन मूलांकों के बारे में जिनसे जुड़े लोगों का दिमाग सबसे तेज और चालाक माना जाता है।

1, 10 और 19 तारीख को जन्मे लोग

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10 या 19 तारीख को हुआ है, उनमें लीडरशिप की जबरदस्त क्षमता होती है। इनका दिमाग तेज चलता है और ये हर हाल में आगे रहने की रणनीति बनाते हैं। इन्हें अच्छी तरह पता होता है कि कब बोलना है और कब चुप रहना है। अगर कोई इनके खिलाफ चाल चलता है, तो ये उससे भी तेज चाल चलने की काबिलियत रखते हैं। बड़े से बड़े फैसलों को पलट देना इनके लिए मुश्किल नहीं होता।

5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग

5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। अंक ज्योतिष में इन्हें सबसे ज्यादा स्मार्ट और चालाक माना जाता है। इनका दिमाग बिजली की तरह तेज चलता है और ये किसी भी व्यक्ति को आसानी से अपने पक्ष में कर सकते हैं। इन्हें झगड़े पसंद नहीं होते, बल्कि ये दिमाग से खेलना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे लोगों को धोखा देना लगभग नामुमकिन होता है, क्योंकि ये हालात को पहले ही भांप लेते हैं।

7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 माना जाता है। इस मूलांक के लोग कम बोलते हैं लेकिन बहुत गहराई से सोचते हैं। इनके दिमाग में हर वक्त कुछ न कुछ चलता रहता है। ये चुपचाप अपनी रणनीति बनाते हैं और अगर कोई इन्हें हल्के में ले ले, तो आगे चलकर पछताना पड़ सकता है। इनका दिमाग शांत रहते हुए भी बेहद खतरनाक काम करता है।

8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग

8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। ऐसे लोग मानसिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं। मुश्किल हालात इन्हें कमजोर नहीं बल्कि और ज्यादा ताकतवर बनाते हैं। ये किसी भी काम के लिए लंबी प्लानिंग करते हैं और सही समय आने पर ही अपना दांव चलते हैं। अपने फायदे के लिए ये कठिन से कठिन फैसले लेने से भी पीछे नहीं हटते।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

but incredibly sharp on the inside. faridabadnews faridabadnews24 People born on these dates have the sharpest minds; outwardly calm
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

स्कूल पर एक्शन: परीक्षा के दौरान छात्रा को आया पीरियड्स, टीचर ने वॉशरूम जाने की नहीं दी अनुमति

March 25, 2026

ऑनलाइन रिश्तों में सावधानी बेहद जरूरी है: तौसीफ ने पहले हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, फिर संबंध बनाया, और अब निकला 4 बच्चों का अब्बू

March 25, 2026

शर्तें मानने पर ईरान से हटेंगे सभी न्यूक्लियर प्रतिबंध, ट्रंप ने पेश किया 15 मांगों वाला वॉर एंड प्लान

March 25, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.