Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Home » बिचौलिए ने 1.20 लाख लेने की बात को नकारा, बिट्टू बजरंगी ने शादी के लिए भेजी थी अपनी जगह भाई की फोटो

बिचौलिए ने 1.20 लाख लेने की बात को नकारा, बिट्टू बजरंगी ने शादी के लिए भेजी थी अपनी जगह भाई की फोटो

faridabadnews24By faridabadnews24February 24, 2026No Comments2 Mins Read
The middleman denied receiving 1.20 lakh rupees, claiming Bittu Bajrangi had sent his brother's photo instead of his own for the wedding.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: नूंह उपद्रव के दौरान चर्चा में आए बिट्टू बजरंगी उर्फ राजकुमार पर शादी करने को लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। शादी तय करवाने वाले बिचौलिए पंकज ने सोमवार को कहा कि बिट्टू बजरंगी ने शादी के लिए अपने भाई का फोटो भेजा था। जिसका कुछ समय पहले निधन हो गया था। लड़की ने उस फोटो को देखकर ही शादी के लिए हां की थी, लेकिन जब लड़की को बिट्टू के धोखे के बारे में पता लगा तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पंकज ने यह भी कहा कि बिट्टू ने उनको शादी के लिए कोई रुपये नहीं दिए।

बिट्टू बजरंगी पर शादी में धोखाधड़ी का आरोप

इस पूरे मामले में बिट्टू बजरंगी का एक लड़की से मोबाइल पर बातचीत करने का ऑडियो(दैनिक जागरण इसके वास्तविक होने की पुष्टि नहीं करता है) भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह लड़की से वह अपने पास आने की बात कर रहे हैं। इस मामले में बिट्टू ने खुद के साथ धोखाधड़ी होने का आरोप लगाते हुए पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में लड़की और बिचौलिए के खिलाफ शिकायत दी थी। इस मामले में बिचौलिया पंकज ने सोमवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि उनके साले बंटी के पास बिट्टू का आना जाना था। उसने बंटी से शादी कराने की इच्छा जताई थी। इस पर बंटी ने अलीगढ़ की रहने वाली लड़की से मिलवाया, लेकिन वह पसंद नहीं आयी। यह सिलसिला इसी तरह चलता रहा। इसके बाद बंटी ने अलीगढ़ की एक और लड़की से बिट्टू की शादी की बात चलाई, लेकिन दो दौर की बातचीत के बाद बिट्टू सीधा लड़की के परिवार वालों से फोन पर बातचीत करने लगा।

भाई की फोटो देख शादी के लिए तैयार हुई थी लड़की

पंकज ने आरोप लगाया कि इस दौरान बिट्टू बजरंगी ने अपनी जगह अपने भाई की फोटो भिजवा दी। जिसको देखकर लड़की ने अपनी सहमति जता दी। जब वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद आई तो उसको मामले की जानकारी लगी। इसके बाद उसने शादी के लिए मना कर दिया। इस मामले में बिट्टू बजरंगी से जब बात की गई तो उन्होंने सारे आरोपों को गलत बताया व कहा कि शादी के लिए उन्होंने अपना ही फोटो भेजा था। उनके साथ लड़की पक्ष और बिचौलिए ने धोखाधड़ी की है। इस मामले में सोमवार को बिट्टू बजरंगी ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर जांच की मांग की है।

NEWS SOURCE Credit :jagran

claiming Bittu Bajrangi had sent his brother's photo instead of his own for the wedding. faridabadnews faridabadnews24 The middleman denied receiving 1.20 lakh rupees
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

    Related Posts

    बादशाह खान चौक होगा जाम फ्री, स्लिप रोड से मिलेगी राहत, फरीदाबाद के लोगों के लिए गुड न्यूज!

    February 24, 2026

    दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों के साथ पड़ोसी की शर्मनाक हरकत, “मेरे पति के साथ सो जाओ…” 500 रुपये में सो जाती हो

    February 24, 2026

    अब रात भर जागने की टेंशन हुई खत्म, WhatsApp ला रहा नया मैसेज शेड्यूल फीचर

    February 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • देश-विदेश
    • फरीदाबाद
    • हरियाणा
    • कारोबार
    • क्राईम
    • मनोरंजन

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.