Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बादशाह खान चौक होगा जाम फ्री, स्लिप रोड से मिलेगी राहत, फरीदाबाद के लोगों के लिए गुड न्यूज!

बादशाह खान चौक होगा जाम फ्री, स्लिप रोड से मिलेगी राहत, फरीदाबाद के लोगों के लिए गुड न्यूज!

faridabadnews24By faridabadnews24February 24, 2026No Comments3 Mins Read
Badshah Khan Chowk will be jam-free, relief from slip road, good news for the people of Faridabad!
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: बादशाह खान चौक को जाम फ्री बनाने की कवायद चल रही है। इसके दो तरफ स्लिप रोड बनेगी। एचडीएफसी बैंक की ओर जाने वाली सड़क के दाएं-बाएं स्लिप रोड बनाई जा रही है। एक हिस्सा बन गया है और दूसरे हिस्से की खोदाई की जा चुकी है। यहां काम पूरा होने के बाद पुलिस बूथ वाली जगह पर स्लिप रोड बनाने का काम शुरू होगा। दोनों जगह स्लिप रोड बनने के बाद इस चौक से आवागमन सुगम हो जाएगा। बता दें बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा की सिफारिश पर यहां स्लिप रोड बनाने के काम की शुरुआत हुई है।

अभी चौक पर रेंगते हैं वाहन

एनआइटी के सबसे व्यस्त चौक में बादशाह खान चौक भी शामिल है। क्योंकि इससे चंद कदम की दूरी पर निगम मुख्यालय व बादशाह खान नागरिक अस्पताल है। इसी चौक से एक नंबर व कार मार्केट की सड़क भी कनेक्ट है। दूसरी ओर केसी सिनेमा वाली सड़क भी कनेक्ट है। इसलिए यहां से आमजन के अलावा बड़ी संख्या में मरीज व निगम मुख्यालय में अपने काम के लिए लोगों का आवागमन होता है। वैसे भी दिल्ली-आगरा हाईवे से नीलम पुल एनआइटी आवागमन के लिए अहम पुल है। इसलिए नीलम पुल पर प्रतिदिन वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। इसका सीधा असर आगे बादशाह खान चौक पर भी पड़ता है। वाहनों के दबाव की वजह से अस्पताल जाने वाले मरीज भी कई बार जाम में फंस जाते हैं। एंबुलेंस भी लंबी लाइन में फंसी दिखाई देती है। वर्षा होने के बाद दिक्कत और बढ़ जाती है। पूरा चौक और सड़क पर लंबा जाम दिखाई देता है।

स्लिप रोड से मिलेगा फायदा

दो ओर स्लिप रोड बनने से बादशाह खान चौक पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। यानी हार्डवेयर की ओर से यदि किसी को निगम मुख्यालय या अस्पताल जाना है तो उन्हें चौराहे पर पहले के मुकाबले और चौड़ी सड़क बनेगी। स्लिप रोड बनने से चौराहे की सड़क चौड़ी हो जाएगी। दूसरी ओर केसी सिनेमा की ओर से नीलम चौक की ओर जाने वाले भी स्लिप रोड से निकल जाएंगे। इसके अलावा नीलम-बादशाह खान चौक किनारे बन रहे नाले पर भी पुल बनेगा। जिससे नेहरू ग्राउंड जाना-आना आसान हो जाएगा। इससे वाहन चालकों को यदि हार्डवेयर चौक की ओर जाना है तो वह बिना बादशाह खान चौक पर जाए निकल सकते हैं। नाले व पुल का काम तीन महीने में पूरा हो जाएगा। यह काम हरियाणाा शहरी विकास प्राधिकरण कर रहा है।

तेजी से चल रहा काम

नगर निगम के सहायक अभियंता खेमचंद ने बताया कि स्लिप रोड का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। वाहनों का अधिक दबाव होने की वजह से काम सुगमता से पूरा करने में दिक्कत होती है। उधर विधायक धनेश अदलखा ने बताया कि व्यस्त चौराहे पर स्लिप रोड बनने से हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी। यह काम जल्द पूरा करा दिया जाएगा।

NEWS SOURCE Credit :jagran

Badshah Khan Chowk will be jam-free faridabadnews faridabadnews24 good news for the people of Faridabad! relief from slip road
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.