Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 70 लाख की डकैती ने उड़ाए पुलिस के होश, हड्डी जोड़ने वाला तोड़ने लगा तिजोरी, लग्जरी के चक्कर में बना ‘नेशनल चोर’

70 लाख की डकैती ने उड़ाए पुलिस के होश, हड्डी जोड़ने वाला तोड़ने लगा तिजोरी, लग्जरी के चक्कर में बना ‘नेशनल चोर’

faridabadnews24By faridabadnews24March 11, 2026No Comments3 Mins Read
A 70 lakh robbery stunned the police, a bone-jointer broke into a safe, and a man became a 'national thief' in pursuit of luxury.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Delhi Crime: हड्डियां जोड़ने वाले हाथों ने जब तिजोरियां तोड़नी शुरू कीं, तो जुर्म की दुनिया का एक नया खलनायक पैदा हुआ! दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रघुबीर नगर में एक फिल्मी स्टाइल ऑपरेशन को अंजाम देते हुए कुख्यात छेनू गैंग के दो सबसे बड़े मोहरों राशिद उर्फ सोनू और फहीम उर्फ डैनी को दबोच लिया है। 21 से ज्यादा संगीन मुकदमों के बोझ तले दबा राशिद, जिसने जयपुर में 70 लाख की डकैती डालकर पुलिस की नींद उड़ा रखी थी, अब सलाखों के पीछे अपनी लग्जरी लाइफ का हिसाब दे रहा है। इनके पास से बरामद अवैध हथियार और टाटा पंच कार इस बात का सबूत है कि ये शिकारी किसी और बड़ी वारदात की फिराक में थे। इनके काले कारनामों की फेहरिस्त देख खुद जांच अधिकारी भी सन्न रह गए हैं।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छेनू गैंग के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राशिद उर्फ सोनू और फहीम उर्फ डैनी के रूप में हुई है। इस गिरफ्तारी की सबसे हैरान कर देने वाली बात राशिद का पेशा है वह एक समय पर लोगों की टूटी हड्डियां जोड़ने और मालिश का काम करता था, लेकिन आलीशान जीवन की चाहत ने उसे अपराध की दुनिया का ‘नेशनल चोर’ बना दिया। दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा ही नहीं, बल्कि जयपुर और हैदराबाद जैसे शहरों में भी इस गिरोह ने चोरी और डकैती की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था।

क्राइम ब्रांच को मिली गुप्त सूचना

राशिद पर पहले से ही 21 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार और एक कार भी बरामद की है, जिससे इनके किसी बड़ी साजिश में शामिल होने का अंदेशा है। जानकारी के अनुसार, 5 मार्च 2026 को क्राइम ब्रांच की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि छेनू गैंग से जुड़े कुछ अपराधी पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही डीसीपी क्राइम ब्रांच हर्ष इंदोरा के निर्देश पर एसीपी राज कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

5 और 6 मार्च की उस दरम्यानी रात, दिल्ली पुलिस की टीम ने गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल के पास अपना जाल बिछा रखा था। अंधेरे के बीच एक संदिग्ध ग्रे रंग की टाटा पंच कार पुलिस की नजरों में आई। जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, कार सवार राशिद और फहीम ने भागने की नाकाम कोशिश की। लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए घेराबंदी की और संक्षिप्त हाथापाई के बाद दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

NEWS SOURCE Credit :patrika

A 70 lakh robbery stunned the police a bone-jointer broke into a safe and a man became a 'national thief' in pursuit of luxury. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

घटना CCTV में कैद, फरीदाबाद जिले में नकाबपोश युवकों के बीच पथराव

March 25, 2026

ऑनलाइन रिश्तों में सावधानी बेहद जरूरी है: तौसीफ ने पहले हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, फिर संबंध बनाया, और अब निकला 4 बच्चों का अब्बू

March 25, 2026

19 साल की महिला दोस्त को बनाया शिकार, नशे में दिया वारदात को अंजाम, बर्थडे पार्टी, शराब और फिर रेपकांड…

March 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.