Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 19 साल की महिला दोस्त को बनाया शिकार, नशे में दिया वारदात को अंजाम, बर्थडे पार्टी, शराब और फिर रेपकांड…

19 साल की महिला दोस्त को बनाया शिकार, नशे में दिया वारदात को अंजाम, बर्थडे पार्टी, शराब और फिर रेपकांड…

faridabadnews24By faridabadnews24March 22, 2026No Comments3 Mins Read
19-Year-Old Female Friend Targeted; Crime Committed Under the Influence—A Tale of a Birthday Party, Alcohol, and Rape...
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मदिन के बहाने से एक 19 साल की युवती के साथ रेप किया गया। दरअसल, बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी का आयोजन किया गया था। कई दोस्तों को आमंत्रित किया गया, जिसमें महिला और पुरुष दोस्त शामिल थे। इस दौरान पार्टी में जमकर शराब का जाम भी छलका, लेकिन इसी बीच पार्टी में शामिल एक युवक ने एक युवती को बहाने से एकांत में लेकर गया और नशे की हालत में उसके साथ घिनौना काम किया। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर लड़की शोर मचाई तो सबका ध्यान उधर गया। अभी कोई हंगामा हो इसके पहले ही आरोपी पार्टी से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि यह पूरी घटना गुरुग्राम में सेक्टर-33 स्थित एक सोसाइटी की है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती 19 साल की है और वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई करती है। शनिवार को उसके दोस्त का जन्मदिन था, जिसके लिए पार्टी का आयोजन था। युवती दोस्त के बुलाने पर उसके फ्लैट पर चली गई। वहां, उपस्थित सभी लोग जमकर शराब पी रहे थे। जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिव्यम भी पीड़िता के दोस्त के जरिए वहां पर मौजूद था। पार्टी चल रही थी और देर रात भी हो गई थी। आरोप है कि तभी युवक पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा और फिर उसे फ्लैट के सुनसान जगह पर ले गया, जहां पर उसकी नशे में होने का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया।

BNS की धारा के तहत मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने अपने मित्र को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मौके पर शोर मचता देख आरोपी वहां से भाग निकला। इस दर्दनाक हादसे से गहरे सदमे में होने के बावजूद, पीड़िता ने अगले दिन हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस शिकायत को आधार बनाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और संबंधित न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान भी कलमबद्ध किए गए।

न्यायिक हिरासत में आरोपी

पुलिस के अनुसार, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ और जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि वारदात के समय आरोपी नशे के अत्यधिक प्रभाव में था। फिलहाल, अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

NEWS SOURCE Credit :patrika

19-Year-Old Female Friend Targeted; Crime Committed Under the Influence—A Birthday Party Alcohol and Then Rape. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

घटना CCTV में कैद, फरीदाबाद जिले में नकाबपोश युवकों के बीच पथराव

March 25, 2026

अपराधियों की ‘जय’ करने वालों की लिस्ट बनाएगी क्राइम ब्रांच, नीमका जेल के बाहर अब कैदियों का स्वागत बंद

March 25, 2026

ऑनलाइन रिश्तों में सावधानी बेहद जरूरी है: तौसीफ ने पहले हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, फिर संबंध बनाया, और अब निकला 4 बच्चों का अब्बू

March 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.