
Lonavala Love Jihad Case: लोनावला जैसे शांत और टूरिज्म के लिए मशहूर इलाके से आई यह खबर कई सवाल खड़े करती है. भरोसा, धोखा और रिश्तों का गलत इस्तेमाल. आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया के जरिए रिश्ते बनाना आसान हो गया है. लेकिन हर रिश्ता भरोसे के काबिल नहीं होता. कई बार इसी भरोसे का गलत फायदा उठाया जाता है. एक तरफ प्यार और शादी के सपने दिखाए जाते हैं. दूसरी तरफ सच्चाई बिल्कुल अलग होती है. यही वजह है कि ऐसी घटनाएं सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं रहतीं, बल्कि समाज के लिए चेतावनी बन जाती हैं. और महाराष्ट्र में तो इन दिनों लव जिहाद का मामला सामने आ रहा है. लोनावना में भी इसी तरह का मामला सामने आया है. आरोपी का नाम तौसीफ बताया गया है.
मामला 19 साल की एक छात्रा से जुड़ा है, जो एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. आरोपी उसी कॉलेज में लैब असिस्टेंट के तौर पर काम करता था. सोशल मीडिया के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे भरोसा बढ़ा. और फिर रिश्ते का रूप ले लिया. लेकिन यह रिश्ता धोखे की नींव पर खड़ा था. जब सच्चाई सामने आई, तो पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई. आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसके चार बच्चे भी थे.
प्यार, भरोसा और फिर धोखे की कहानी
- पुलिस के मुताबिक आरोपी ने छात्रा को शादी का झांसा दिया. उसे लोनावला के पवननगर इलाके में एक रिसॉर्ट में ले गया. वहां कथित तौर पर उसने शादी जैसा माहौल बनाकर उसे भरोसे में लिया. लेकिन कुछ समय बाद जब लड़की को सच्चाई का पता चला, तो मामला पूरी तरह बदल गया.
- आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. उसने उसे धमकाया और रिश्ते को जारी रखने के लिए शर्तें रखीं. तौसीफ ने कहा कि अगर तुम्हे मेरे साथ रहना है तो हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाना होगा. इतना ही नहीं, पीड़िता की पढ़ाई के लिए मिले करीब 42 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि के गबन का भी आरोप सामने आया है.
- पीड़िता ने जब खुद को ठगा हुआ महसूस किया, तो उसने हिम्मत दिखाई और पुलिस का दरवाजा खटखटाया. लोनावला ग्रामीण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.
इस मामले में आरोपी पर क्या आरोप लगे हैं?
आरोपी पर धोखाधड़ी, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, धमकी देने और आर्थिक गबन जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस ने इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत क्यों दर्ज कराई?
जब पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसने उससे सच्चाई छिपाई थी, तब उसे धोखे का एहसास हुआ. साथ ही धमकियों और दबाव के चलते उसने कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया.
पुलिस अब आगे क्या कार्रवाई करेगी?
पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी, सबूत जुटाएगी और मामले की गहराई से जांच करेगी. जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी की जा सकती है. साथ ही डिजिटल और वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जाएगी.
सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा
यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि ऑनलाइन रिश्तों में सावधानी बेहद जरूरी है. किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है. खासकर जब बात व्यक्तिगत और संवेदनशील रिश्तों की हो. जरूरी है कि किसी भी फैसले से पहले पूरी सच्चाई जान ली जाए और किसी भी तरह के दबाव में न आया जाए.
NEWS SOURCE Credit :news18
