Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्कूल पर एक्शन: परीक्षा के दौरान छात्रा को आया पीरियड्स, टीचर ने वॉशरूम जाने की नहीं दी अनुमति

स्कूल पर एक्शन: परीक्षा के दौरान छात्रा को आया पीरियड्स, टीचर ने वॉशरूम जाने की नहीं दी अनुमति

faridabadnews24By faridabadnews24March 25, 2026No Comments2 Mins Read
Action Taken Against School: Student Gets Her Period During Exam; Teacher Refuses Permission to Use Washroom
IMAGES SOURCE : GOOGLE

महाराष्ट्र में SSC बोर्ड परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 13 मार्च को नासिक में विज्ञान की परीक्षा देते समय एक छात्रा को पीरियड्स शुरू होने पर वॉशरूम जाने की इजाजत नहीं दी गई। महिला निरीक्षक से छात्रा के बार-बार कहने पर भी उसे वॉशरूम नहीं जाने दिया गया। जिससे छात्रा को परीक्षा देने में काफी परेशानी हुई और उसका कपड़ा भी खराब हो गया।

परीक्षा में छात्रा को आया पीरियड्स

TOI की खबर के मुताबिक छात्रा ने बताया, ‘परीक्षा खत्म होने में एक घंटा बाकी था। तभी मैंने शिक्षिका को बताया कि मुझे पीरियड्स शुरू हो गए हैं, लेकिन उन्होंने वॉशरूम जाने की इजाजत नहीं दी। मैं अपनी सीट पर लौट आई, लेकिन परीक्षा पर फोकस नहीं हो पाई। पेट में दर्द शुरू हो गया। मैंने दोबारा पूछा तो उन्होंने कहा कि नियमों में वॉशरूम जाने की अनुमति नहीं है। अंत में मेरे कपड़े खराब हो गए।’

टीचर ने नही दी वॉशरूम जाने की अनुमति

परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रा ने बैग से सैनिटरी नैपकिन मंगवाना चाहा, लेकिन बैग क्लासरूम से दूर रखा था और स्कूल में कोई पैड उपलब्ध नहीं था। छात्रा के चचेरे भाई ने घटना की शिकायत बोर्ड अधिकारियों से की है। उन्होंने कहा, ‘हम शिक्षिका को सजा देना नहीं चाहते, बल्कि बोर्ड से निरीक्षकों को संवेदनशील बनाने की अपील करते हैं।’

स्कूल के खिलाफ बोर्ड का नोटिस

महाराष्ट्र राज्य बोर्ड के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी ने घटना को गलत बताते हुए कहा, ‘प्राकृतिक प्रक्रियाओं को नहीं रोका जाना चाहिए। परीक्षा के दौरान छात्रों को वॉशरूम जाने की कोई मनाही नहीं है। शिक्षकों को इसकी अनुमति देनी चाहिए।’ नासिक प्रभागीय बोर्ड अध्यक्ष सुभाष बोरसे ने बताया कि परीक्षा के अगले दिन शिकायत मिली थी। 20 मार्च को मुख्य निरीक्षक को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने साफ किया कि ऐसा कोई नियम नहीं है जो छात्राओं को इमरजेंसी में वॉशरूम जाने से रोकता हो।

NEWS SOURCE Credit :jagran

Action Taken Against School: Student Gets Her Period During Exam; Teacher Refuses Permission to Use Washroom faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ऑनलाइन रिश्तों में सावधानी बेहद जरूरी है: तौसीफ ने पहले हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, फिर संबंध बनाया, और अब निकला 4 बच्चों का अब्बू

March 25, 2026

शर्तें मानने पर ईरान से हटेंगे सभी न्यूक्लियर प्रतिबंध, ट्रंप ने पेश किया 15 मांगों वाला वॉर एंड प्लान

March 25, 2026

मासूम को दूध में मिलाकर जहर पिलाया, बेटी पैदा होने पर पिता का खौफनाक कदम

March 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.