Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अपराधियों की ‘जय’ करने वालों की लिस्ट बनाएगी क्राइम ब्रांच, नीमका जेल के बाहर अब कैदियों का स्वागत बंद

अपराधियों की ‘जय’ करने वालों की लिस्ट बनाएगी क्राइम ब्रांच, नीमका जेल के बाहर अब कैदियों का स्वागत बंद

faridabadnews24By faridabadnews24March 25, 2026No Comments2 Mins Read
Crime Branch to Compile List of Those Hailing Criminals; Welcoming of Prisoners Outside Neemka Jail Now Banned
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: नीमका जेल से जमानत पर छूटने वाले कैदियों के स्वागत के नाम पर होने वाली हवाबाजी और हुड़दंग करने वालों पर अब सख्ती की जाएगी। एसीपी क्राइम ने मामले का संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए हैं कि कैदियों की रिहाई के समय हर शाम क्राइम ब्रांच की एक टीम जेल के बाहर तैनात रहेगी। इसका उद्देश्य भीड़ और वाहनों के जमावड़े पर नियंत्रण करना तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

सड़क कर देते हैं जाम

पुलिस के अनुसार नीमका जेल से कैदियों के छूटने का समय शाम करीब पांच से सात बजे के बीच होता है। इस दौरान कैदियों को लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग जेल के बाहर पहुंच जाते हैं। कई बार समर्थक सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं और माला पहनाकर स्वागत करते हैं। इस दौरान भीड़ जमा होने से जेल के सामने वाली सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है।

कानून का भय कम होने की मानसिकता को बल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई मामलों में कैदी के छूटने पर समर्थक हुड़दंग करते हुए वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर प्रसारित करते हुए महिमामंडन करते हैं। इससे समाज में गलत संदेश जाता है और युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही, इससे कानून का भय कम होने की मानसिकता भी बनती है।

बनाई जाएगी सूची

हाल ही में एक नशा तस्कर के जेल से छूटने के बाद उसके साथियों द्वारा सड़क पर हुड़दंग करने का मामला सामने आया था। उस समय सदर थाना पुलिस ने संज्ञान लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम अपराधियों के स्वागत के लिए एकत्र होने वालों पर नजर रखेगी, जरूरत पड़ने पर उनके फोटो और वीडियो भी बनाकर रखे जाएंगे। ऐसे लोगों की सूची बनाकर उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी।

“कैदियों की रिहाई के समय जेल के बाहर अनावश्यक भीड़ और हवाबाजी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर वाहन खड़े कर जाम लगाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। क्राइम ब्रांच की एक टीम रोजाना निर्धारित समय पर मौके पर मौजूद रहेगी और स्थिति पर नजर रखेगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।”

-वरुण दहिया, एसीपी क्राइम

NEWS SOURCE Credit :jagran

Crime Branch to Compile List of Those Hailing Criminals; Welcoming of Prisoners Outside Neemka Jail Now Banned faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

घटना CCTV में कैद, फरीदाबाद जिले में नकाबपोश युवकों के बीच पथराव

March 25, 2026

19 साल की महिला दोस्त को बनाया शिकार, नशे में दिया वारदात को अंजाम, बर्थडे पार्टी, शराब और फिर रेपकांड…

March 22, 2026

दर्शक बनकर रह जाती है पुलिस, फरीदाबाद में खुलेआम उड़ रही ट्रैफिक नियमों की धज्जिया

March 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.