Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इन शहरों में अगले कुछ घंटों में बरसेंगे बादल, देश के कई हिस्सों में आज होगी भारी बारिश

इन शहरों में अगले कुछ घंटों में बरसेंगे बादल, देश के कई हिस्सों में आज होगी भारी बारिश

faridabadnews24By faridabadnews24September 14, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : देश के कई हिस्सों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अपना बुलेटिन जारी करते हुए अगले कुछ घंटों के दौरान कई शहरों में बारिश होने की बात कही है। देशभर में मौसम मिला जुला है। हालांकि, महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई थी और पिछले महीने भी हुई भारी बारिश से कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया था। वहीं, अब देश के कुछ स्थानों को छोड़कर देखें तो बारिश धीमी पड़ी है, लेकिन मौसम विभाग पहले ही चेता चुका है कि एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है और विभाग द्वारा 13 सितंबर के आसपास ही मौसम बिगड़ने के कयास लगाए गए थे। जैसे आसार थे, वैसे ही आज मौसम विभाग ने बारिश और मौसम के बिगड़ने की सूचना जारी की है।

भारत के मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आज अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होगी। IMD ने अलर्ट जारी करते हुए बताया, ‘शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और देवबंद समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले दो घंटों के दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली (बादली, मॉडल टाउन, आजादपुर, बुरारी) के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होगी।’

वहीं, तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों पर आज भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है; तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में पृथक स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और उत्तर पश्चिम और पूर्व मध्य प्रदेश में पृथक स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आईएमडी ने रविवार को जारी अपने मौसम बुलेटिन में कहा था, ‘विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, रायलसीमा, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल और केरल और माहे के स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर मौसम बिगड़ सकता है और बौछारें पड़ सकती हैं।देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम की बात करें तो देश के कई हिस्सों में मानसूनी सिस्टम सक्रिय रहा, जिसके कारण दक्षिणी और मध्य भारत के हिस्सों में अच्छी वर्षा हुई। इस दौरान बिते कल गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलांगना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल समेत अन्य हिस्सों पिछले 24 घंटे में अच्छी वर्षा देखने को मिली।

Clouds will rain in these cities in the next few hours Faridabad News faridabadnews24 heavy rains will occur in many parts of the country today
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.