Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » उमर खालिद जेएनयू का पूर्व छात्र गिरफ्तार, बताया जा रहा दिल्ली दंगों का मास्टरमाइंड

उमर खालिद जेएनयू का पूर्व छात्र गिरफ्तार, बताया जा रहा दिल्ली दंगों का मास्टरमाइंड

faridabadnews24By faridabadnews24September 14, 2020Updated:September 14, 2020No Comments3 Mins Read

दिल्ली :  उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगा केस के मुख्य आरोपित उमर खालिद को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। उमर जेएनयू का पूर्व छात्र है। उस पर दंगे की साजिश रचने और लोगों को भड़काने का आरोप है। उमर पर देशद्रोह के भी मामले दर्ज हैं। स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक रविवार को सेल ने उमर खालिद को पूछताछ के लिए लोधी कॉलोनी स्थित दफ्तर बुलाया था। यहां करीब 11 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद सेल ने उमर को गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उमर के परिजनों को भी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई। इससे पहले भी उमर से स्पेशल सेल पांच बार पूछताछ कर चुकी है। उमर दंगे का मुख्य आरोपित है।

आरोप है कि उसने दंगे से एक सप्ताह पहले जामिया नगर में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन, राजधानी पब्लिक स्कूल के मालिक फैजल फारुख के साथ बैठक करके साजिश रची थी। इस बैठक में दंगा भड़काने लिए धन एकत्र करने की जिम्मेदारी उमर ने ली थी। इसके बाद उसने धन एकत्र करके ताहिर हुसैन व अन्य दंगाइयों को मुहैया कराया था। दंगे के दौरान देवबंद व अन्य स्थानों से दंगाई बुलाए गए थे।

यही नहीं, उमर ने सीएए और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में देश के कई राज्यों में भ्रमण करके छात्रों को भड़काया था। महाराष्ट्र में लोगों को भड़काते हुए उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। उमर खालिद के जरिये ही पिंजरा तोड़ संगठन की सदस्य देवांगना कलिता और नताशा नरवाल दंगे की साजिश में शामिल हुई थी।

वहीं, गुलफिशा फातिमा को उसने महिलाओं को भड़काने की जिम्मेदारी दी थी। इन छात्राओं ने भी पूछताछ के दौरान उमर खालिद के दंगे में शामिल होने की बात कबूल की थी। इसके बाद से स्पेशल सेल उमर के खिलाफ सुबूत एकत्र कर रही थी। इसी के चलते पूर्व में भी पूछताछ की गई थी।

उमर खालिद पर लगे हैं कई गंभीर आरोप

  • उमर खालिद पर राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर के लोगों को जनवरी से ही देश के खिलाफ लोगों को भड़काने का काम शुरू करने का आरोप है।
  • उमर ने कई राज्यो में जाकर छात्रों को भड़काने की कोशिश की थी।
  • दिल्ली में दंगा शुरू होने से कुछ दिन पहले इसने जाकिर नगर में गोपनीय मीटिंग की थी। इस मीटिंग में ताहिर हुसैन, इंडिया अगेंस्ट हेट के संयोजक खालिद सैफी, राजधानी पब्लिक स्कूल के मालिक फैजल फारुख आदि शामिल थे
  • इसमें ताहिर को उमर खालिद ने फंडिंग का भरोसा दिया था और इसके अगले दिन पीएफआइ के जरिये करोड़ों रुपये की फंडिंग की गई थी
being told mastermind of Delhi riots Faridabad News faridabadnews24 Omar Khalid Alumnus of JNU arrested
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.