Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यहां जानें पूरी कहानी, उमर खालिद ने कैसे रची थी दंगे की साजिश

यहां जानें पूरी कहानी, उमर खालिद ने कैसे रची थी दंगे की साजिश

faridabadnews24By faridabadnews24September 16, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली : देशद्रोह के आरोपित जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद ने ही विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में दिल्ली में दंगा कराने की सुनियोजित तरीके से साजिश रची थी। दंगे की विस्तृत साजिश रचे जाने के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोप पत्र में इन तथ्यों का उल्लेख किया है।

17 सितंबर से पहले स्पेशल सेल इस मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट में आरोप पत्र दायर करेगी।आरोप पत्र में कहा गया है कि दिसंबर से ही उमर खालिद दंगे की साजिश में जुट गया था। जैसे-जैसे उमर खालिद को वामपंथी दलों व समुदाय विशेष के लोगों का सहयोग मिलता गया, उसकी साजिश बृहद रूप लेती गई और फरवरी को दंगा भड़क गया। आरोप पत्र मे कहा गया है कि धरना-प्रदर्शन के लिए ऐसी जगहों को चुना गया, जहां समुदाय विशेष की संख्या बहुतायत में रहती है और पास ही मस्जिद भी हो, ताकि सभी जगहों पर समुदाय विशेष की महिलाओं की बढ़चढ़ कर भागीदारी हो सके। जरूरत पड़ने पर लाउडस्पीकर के जरिये तुरंत भीड़ जुटाई जा सके। तमाम तरह की तैयारी कर लेने के बाद जानबूझकर कुछ सड़कों को अवरुद्ध करने की कोशिश की गई ताकि आम जनता को दिक्कत आने पर आक्रोश में टकराव बढ़े और दंगा भड़के।

आरोप पत्र में कहा गया है कि दंगे का सबसे बड़ा मास्टर माइंड उमर खालिद ही है। इसने जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम के अलावा खालिद सैफी व अन्य के साथ मिलकर पहले दिसंबर में जामिया विश्वविद्यालय के गेट नंबर सात के बाहर लोगों को धरने पर बैठाने की कोशिश की। पुलिस के विरोध के कारण वहां स्थायी रूप से जगह न मिल पाने पर 15 दिसंबर की रात शाहीनबाग में नई जगह को चुना और वहां धरना-प्रदर्शन शुरू कराया। उसके बाद तुर्कमान गेट, सदर बाजार, शास्त्री नगर, सीलमपुर, चांदबाग, कर्दमपुरी, शाहदरा, निजामुद्दीन, वजीराबाद, जाफराबाद आदि जगहों पर स्थायी रूप से लोगों को धरने पर बैठाया गया। जगह-जगह धरना-प्रदर्शन शुरू कराने के बाद उमर खालिद ने सहयोगियों के साथ मिलकर सभी जगहों के लिए स्थानीय कमेटी गठित कर दी थी।

सभी जगहों के लिए उक्त इलाके के प्रभावशाली लोगों को जिम्मेदारी सौंपते हुए अलग-अलग इंचार्ज बनाए गए थे। कुल मिलाकर 17-22 जगहों पर धरने का आयोजन किया गया। लोकल कमेटी गठित कर सभी को जिम्मेदारी सौंपने के बाद पिंजरा तोड़ की छात्राओं के साथ मीटिंग कर उन्हें सभी जगहों पर अधिक से अधिक महिलाओं को बुलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चांदबाग वाले धरना स्थल की जिम्मेदारी पिंजरा तोड़ की छात्राएं अथरा व रवीश को सौंपी गई। अथरा को सेल यूएपीए के तहत गिरफ्तार कर चुकी है। रवीश फरार है, जिसे कोर्ट भगोड़ा घोषित कर चुकी है। गुलफिश उर्फ गुल, नताशा नरवाल, देवांगना कलिता व सुभाषिनी को भी सेल गिरफ्तार कर चुकी है। उमर खालिद के मोबाइल में 40 जीबी डेटा दंगा से संबंधित मिला है। इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि 22 व 23 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिल्ली में आने के बाद उत्तर-पूर्वी जिले में दंगाइयों ने जानबूझकर पुलिसकर्मियों पर पथराव किया ताकि विरोध में दंगा भड़क सके।

Faridabad News faridabadnews24 how Omar Khalid hatched the plot of riots Learn the full story here
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.