Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » PM किसान के तहत दिए 38,282 करोड़, कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सरकार ने की किसानों की मदद

PM किसान के तहत दिए 38,282 करोड़, कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सरकार ने की किसानों की मदद

faridabadnews24By faridabadnews24September 16, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने इस वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त के बीच पीएम-किसान योजना के तहत 38,282 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खाते में हस्तांतरित की है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बाकी किस्तों की राशि बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। उल्लेखनीय है कि पीएम-किसान योजना के तहत देशभर के 14 करोड़ किसानों को तीन बराबर किस्तों में साल में 6,000 रुपये की राशि दी जाती है।

इसके अलावा सरकार ने लोकसभा को बताया कि कोविड-19 प्रकोप के बाद मई और जून में आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत 2.67 करोड़ प्रवासी मजदूरों को मुफ्त राशन दिया गया। खाद्य और उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री दानवे रावसाहब दादाराव ने सदन को यह जानकारी दी। इस योजना के तहत प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज और प्रति परिवार एक किलो दाल उन परिवारों को दिया गया, जिनके पास केंद्र या राज्य का राशन कार्ड नहीं था। शुरू में यह योजना मई और जून के लिए थी। लेकिन, बाद में इसे अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया।

झारखंड के 30 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

झारखंड के सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) से जोडऩे की राज्य सरकार की कोशिशें रंग लाती दिख रहीं हैं। पीएम किसान के तहत राज्य में करीब 30 लाख किसानों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, सत्यापन होने के बाद इन्हें योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। फिलहाल 15.5 लाख किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के  निर्देश पर पीएम किसान से सभी किसानों को जोडऩे के लिए कृषि विभाग के स्तर से एक माह का विशेष अभियान चलाया गया था। परिणाम तीस लाख से अधिक किसानों के रजिस्ट्रेशन के रूप में सामने आया है। हालांकि, लक्ष्य 32 लाख से अधिक किसानों को इस योजना के लाभ से जोडऩे का था। जिन नए किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है, उसका ब्यौरा केंद्र सरकार को भेजा गया है।

282 crore given under PM farmer 38 Faridabad News faridabadnews24 government helped farmers during corona virus lockdown
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.