Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा के किसानों ने केंद्रीय कृषी मंत्री को सौंपे आठ सुझाव कृषि अध्यादेशों में संशोधन के लिए

हरियाणा के किसानों ने केंद्रीय कृषी मंत्री को सौंपे आठ सुझाव कृषि अध्यादेशों में संशोधन के लिए

faridabadnews24By faridabadnews24September 16, 2020No Comments3 Mins Read

हरियाणा : हरियाणा प्रदेश भाजपा समर्थित किसान संगठनों ने केंद्र सरकार के तीन कृषि अध्यादेशों में संशोधन के लिए आठ सुझाव केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सौंपे। किसानों के इस प्रतिनिधिमंडल के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, राज्य के कृषि मंत्री जेपी दलाल और सांसद धर्मबीर सिंह, नायब सैनी, बृजेंद्र सिंह भी थे। ये सुझाव तीनों भाजपा सांसदों की कमेटी ने कृषि अध्यादेश लोकसभा में पेश किए जाने से पहले किसानों से चर्चा कर तैयार किए थे।

मंगलवार को तोमर से मुलाकात करने से पहले धनखड़ और दलाल ने भाजपा सांसदों ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हरियाणा भवन में चर्चा कर संशोधन सुझावों को अंतिम रूप दिया। दलाल ने बताया कि 10 अगस्त को इन अध्यादेशों के विरोध में कुरुक्षेत्र के पीपली में किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस होंगे। इसके लिए किसानों की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी इसके लिए राज्य सरकार से सिफारिश करेंगे।

कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि किसानों के सुझावों को केंद्रीय कृषि मंत्री ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। कृषि मंत्री ने हमें यह भी आश्वासन दिया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की नीति में कोई बदलाव नहीं होगा। मंडियों का प्रारूप पहले जैसा ही रहेगा। तीनों कृषि अध्यादेश किसानों के हित में ही बनाए गए हैं। इन अध्यादेशों को किसान और आढ़तियों के खिलाफ बताकर कुछ राजनीतिक दल झूठ बोल रहे हैं। कुछ लोग इन राजनीतिक दलों का मोहरा बनकर सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं।

आठ संशोधन प्रस्ताव जो धनखड़ के साथ किसानों ने तोमर को सौंपे

  1. फसलों की सरकारी खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करने की नीति में कोई बदलाव न हो।
  2. अनाज मंडियों में सरकारी खरीद की मौजूदा व्यवस्था यथावत रहे।
  3. फसल की सरकारी खरीद का भुगतान सीधे किसानाें के बैंक खाते में जाए।
  4. किसान को स्वयं और किसान उत्पादक संघ के जरिये अपने उत्पाद का खुदरा व्यापार करने की नीति को और कारगर बनाया जाए
  5. मंडियों से अलग फसल खरीदने वाले व्यापारियों का भी सरकार द्वारा पंजीकरण किया जाए।
  6. किसानों की फसल खरीदने के सभी ई-प्लेटफार्म सरकार से पंजीकृत हों ताकि कोई किसानों से धोखाधड़ी न कर सके।
  7. व्यापारी और किसान के बीच विवाद के निपटारे के लिए एसडीएम की कोर्ट में दो व्यापारी और दो आढ़ती प्रतिनिधियों का भी उपभोक्ता अदालत की तर्ज पर प्रावधान हो।
  8. मंडियों या मंडियों से बाहर फसल की खरीद के लिए सरकारी ई-मंडी प्लेटफार्म हो, जिसमें खरीद-फरोख्त का विवरण दर्ज हो। ई-मंडी प्लेटफार्म से ही किसान अपनी फसल बेचने का विवरण प्राप्त कर सकें।

 

Faridabad News faridabadnews24 Farmers of Haryana submitted eight suggestions to the Union Agriculture Minister for amendment in the Agriculture Ordinances
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.